आज से कोडरमा में रुकेगी धनबाद-फिरोजपुर लुधियाना एक्सप्रेस

आज से कोडरमा में रुकेगी धनबाद-फिरोजपुर लुधियाना एक्सप्रेस
कोडरमा : कोरोना काल में यात्री ट्रेनों के सामान्य परिचालन पर लगी रोक के बीच शनिवार से कोडरमा जंक्शन पर धनबाद-फिरोजपुर लुधियाना एक्सप्रेस का ठहराव होगा. रेलवे ने इस ट्रेन के ठहराव को लेकर समय सारिणी व आदेश जारी किया है.
जारी समय सारिणी के अनुसार 03307 धनबाद फिरोजपुर लुधियाना एक्सप्रेस अप लाइन में 23:35 बजे कोडरमा जंक्शन पहुंचेगी और 23:37 बजे रवाना हो जायेगी.
वहीं डाउन लाइन में 03308 फिरोजपुर धनबाद एक्सप्रेस 02:27 बजे कोडरमा जंक्शन पहुंचकर 02:29 बजे खुलेगी. इस ट्रेन का ठहराव धनबाद से खुलने के बाद गोमो, पारसनाथ के बाद सीधे कोडरमा व उसके बाद गया में होगा.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




