सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

पूजा करती पूर्व जिप अध्यक्ष शिवालय में जलाभिषेक करते पंडित व श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

सावन की दूसरी सोमवारी पर झुमरीतिलैया के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. सावन माह की दूसरी सोमवारी पर शहर पूरी तरह शिवभक्ति में डूबा नजर आया. सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों, शिवालयों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की.

हर-हर महादेव और बोल बम के लगे जयकारों

मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजते रहे. शहर के गौरी शंकर मोहल्ला स्थित मंदिर, चमत्कारी बाबा मंदिर, श्रीराम मंदिर, स्टेशन के समीप स्थित शिव मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था. महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. कई श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया. सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला.

पूर्व जिप अध्यक्ष ने किया जलाभिषेक

इसी क्रम में झामुमो नेत्री सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने सोमवार की सुबह शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया. उन्होंने भगवान शिव की आराधना कर सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की.

मंदिर के बहार लगी लंबी कतरा

पूजा-अर्चना के लिए लगी कतारकई मंदिरों में सुबह के समय श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए कतार भी लगी रही. श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए भगवान शिव का ध्यान और भजन करते नजर आए. लोगों ने भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना की. मंदिरों में सुबह से ही घंटियों की आवाज और शिव स्तुति से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

ये भी पढ़ें: खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, फुटबॉल में डोमचांच एफसी व चंदवारा की टीम बनी विजेता

मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

इधर, सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर कई मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. दूसरी ओर सोमवारी को लेकर शहर के बाजारों में भी चहल-पहल देखने को मिली. पूजन सामग्री, फूल, बेलपत्र, फल और प्रसाद की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही. सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक माहौल बना रहा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola