खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, फुटबॉल में डोमचांच एफसी व चंदवारा की टीम बनी विजेता
खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम : प्रभात खबर फोटो
झारखंड आदिवासी महोत्सव के दौरान कोडरमा में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में डोमचांच एफसी और चंदवारा की टीम ने फुटबॉल में शानदार जीत दर्ज की.
कोडरमा : झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के तहत बालक एवं बालिका वर्ग में फुटबॉल मुकाबले के साथ तीरंदाजी और दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया. बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया.
खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
रोमांचक मुकाबलों के बाद डोमचांच एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया. वहीं धरगांव पंचायत, डोमचांच की टीम उपविजेता रही. बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया. इसमें चंदवारा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि पीएम श्री कस्तूरबा गांधी विद्यालय, मरकच्चो की टीम उपविजेता बनी. फुटबॉल प्रतियोगिता के अलावा तीरंदाजी और दौड़ प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया. आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है.
ये भी पढ़ें: गुमला में पारंपरिक वेशभूषा में बच्चों ने बिखेरी आदिवासी संस्कृति की छटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










