बदहाल बिजली व्यवस्था पर कांग्रेस का हल्ला बोल

Updated:
विज्ञापन
बदहाल बिजली व्यवस्था पर कांग्रेस का हल्ला बोल

जिले में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है.

विज्ञापन

व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन तेज होगा प्रतिनिधि, कोडरमा जिले में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है. कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हल्की बारिश होते ही बिजली कट जाती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होता है. ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने ट्रांसफार्मर, जर्जर तार और पोल की समस्या गंभीर है. कांग्रेस ने नौ सूत्री मांगें रखी हैं ज्ञापन में विशेष रूप से ऊर्जा मित्रों और तकनीकी कर्मियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली व मनमानी कार्यशैली पर कड़ी आपत्ति जतायी गयी है. कांग्रेस ने नौ सूत्री मांगें रखी हैं, जिनमें प्रमुख हैं -चंदवारा प्रखंड के ग्राम भोंडो बगिया में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों की मरम्मत, कोडरमा प्रखंड के वृंदा गांव में जर्जर ट्रांसफार्मर बदलकर 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाना, वृंदा दक्षिणी तालाब के पास 25 केवी ट्रांसफार्मर को 100 केवीए से बदलना, डोमचांच प्रखंड के काराखुट कारीपहाड़ी मार्ग पर नए पोल और तार लगाना, सतगांव प्रखंड के इटाय पंचायत के बिशनीडीह उत्तर भाग में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराना. इसके अलावा जिले में 24 घंटे में कम से कम 22 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, मीटर लगाने और बदलने के नाम पर हो रही अवैध वसूली रोकने, तकनीशियनों द्वारा मरम्मत कार्य के बदले ली जा रही राशि पर अंकुश लगाने तथा बिजली बिल की मीटर रीडिंग में हो रही त्रुटियों को सुधारने की मांग की गयी है. यह ज्ञापन कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक के नेतृत्व में सौंपा गया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनंत कुमार मेहता, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा , देव कुमार रजक, सूर्य देव कुमार रविदास, मनोज दास, राहुल कुमार, घनश्याम दास, रूपलाल दास, वीरेंद्र साहू, धनेश्वर दास, विकास दास, संतोष कुमार, सुभाष दास, अशोक रविदास, फूलचंद साहू, रवि कुमार, मीना देवी, संजू देवी, देवकी देवी, विषनी देवी, बलिया देवी, सीमा देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola