सम्मानित किये गये नगर परिषद के जनप्रतिनिधि

Updated:
विज्ञापन
सम्मानित किये गये नगर परिषद के जनप्रतिनिधि

विद्यालय की संचालिका ब्यूटी सिंह ने सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. विशुनपुर रोड स्थित किड्जी विद्यालय में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की विदाई के साथ-साथ झुमरी तिलैया नगर परिषद में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया. विद्यालय की संचालिका ब्यूटी सिंह ने सभी सम्मानित अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन संगीत तथा नृत्य के माध्यम से किया. मौके पर नगर परिषद झुमरी तिलैया के अध्यक्ष रमेश हर्षधर, उपाध्यक्ष मनोहर राम, वार्ड पार्षद रेणु देवी, मधुलिका सिंह, ज्योति शुक्ला, पार्वती देवी, सफिया परवीन, सरिता पांडेय, उदय शंकर सिंह, समाजसेवी सुशील कुमार जैन, प्रवीण चंद्रा, विजय शुक्ला, नीलू सिंह, डॉ विनीत कुमार आदि मौजूद थे. नगर परिषद के अध्यक्ष श्री हर्षधर ने कहा कि हमने जनहित में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं, जिनका लाभ सीधे जनता को मिलेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं अखिलेश कुमार, अंकित कपसीमें, श्याम देव यादव, संदीप वर्णवाल, पृथ्वीराज, रिया कुमारी, नरगिस नाज, ममता मोदी, बबीता सिंह, नीतू सिन्हा, तमन्ना परवीन, मधु सिंह, अंजली कुमारी, नेहा केसरी, पूजा कुमारी, माधुरी सिंह, जुली कुमारी, सोनम कुमारी, दीपाली कुमारी, हर्षदीप सिंह आदि का योगदान सराहनीय रहा.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola