ePaper

बच्चों ने मॉडल के जरिये समझाया विज्ञान

Updated at : 17 Jun 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों ने मॉडल के जरिये समझाया विज्ञान

सेक्रेड हार्ट स्कूल में मंगलवार को वर्ग पंचम से सप्तम तक के बच्चों के बीच विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. सेक्रेड हार्ट स्कूल में मंगलवार को वर्ग पंचम से सप्तम तक के बच्चों के बीच विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों ने विभिन्न मॉडलों के जरिये वैज्ञानिक को दर्शाया. प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने सतत विकास हेतु नवाचार विषय पर आधारित कई मॉडल प्रस्तुत किये. बच्चों ने मॉडल के जरिये ग्रीन हाउस फार्मिंग, रासायनिक अभिक्रियाओं के जरिये वाष्प निर्माण, सुरक्षा अलार्म प्रणाली, पवन और जल विद्युत उत्पादन, सौर ऊर्जा मॉडल, प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, जल शुद्धिकरण प्रणाली, थ्रीडी होलोग्राम निर्माण, खाद्य श्रृंखला, मानव शरीर की रचना, सौर परिवार और सिंचाई प्रणाली के मॉडल प्रस्तुत किये. प्रदर्शनी में एक विशेष पल वह था, जब एक छात्रा ने अपने जल शुद्धिकरण मॉडल को दिखाते हुए कहा कि अगर गांवों में यह तरीका अपनाया जाये, तो हर बच्चे को साफ पानी मिल सकता है. स्कूल के निदेशक प्रमोद कुमार ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की. प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि आप सभी में भारत के भविष्य की झलक दिखाई देती है. आप ही विकसित भारत के निर्माणकर्ता हैं. विज्ञान प्रदर्शनी में वर्ग पंचम के उम्में सिदरा, आदरिजा विश्वास और परी कौर को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला. वर्ग छह में सृष्टि कुमारी, रागिनी कुमारी और सृष्टि कुमारी को प्रथम, साक्षी कुमारी द्वितीय, काव्या कुमारी, सौम्या कुमारी सोनी, सक्षम तिवारी, कृष कुमार, कुशल राज और आर्यन अंसारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. वर्ग सप्तम में एंजेल अनुसा, दिव्यांशु भारती को प्रथम, आद्या शर्मा, माही भारती, आपूर्ति सिंह को द्वितीय और श्रेयांश शाह, अर्णव राज और अंकित शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. आयोजन को सफल बनाने में आशुतोष गौतम, किशोर कुणाल, सुमित साव और राधा कुमारी सहित अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola