ePaper

सामूहिक दुष्कर्म कांड पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी नारीत्व पर धब्बा : भाजपा

Updated at : 13 Oct 2025 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म कांड पर मुख्यमंत्री ममता                 बनर्जी की टिप्पणी नारीत्व पर धब्बा : भाजपा

छात्राओं को रात में बाहर न निकलने की सलाह देने को लेकर निशाना साधा और उन्हें ‘‘नारीत्व पर धब्बा’’ बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता/नयी दिल्ली.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दुर्गापुर में मेडिकल की छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद छात्राओं को रात में बाहर न निकलने की सलाह देने को लेकर निशाना साधा और उन्हें ‘‘नारीत्व पर धब्बा’’ बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की. भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पर पीड़िता को शर्मिंदा करने और दोषारोपण करने का आरोप लगाया और कहा कि जो मुख्यमंत्री महिलाओं के सबसे बुरे समय में उनके साथ खड़ी नहीं हो सकतीं, उन्हें राज्य पर शासन करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. उनकी टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बेशर्म ममता जी, नारीत्व पर एक कलंक, एक मुख्यमंत्री होने के नाते तो और भी ज्यादा.’’ उन्होंने लिखा, ‘‘आरजी कर और संदेशखाली के बाद अब दुष्कर्म का यह भयावह मामला.

न्याय दिलाने के बजाय, वह पीड़िता को ही दोषी ठहरा रही हैं.’’ बनर्जी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए भाटिया ने कहा कि जो मुख्यमंत्री लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय उन्हें रात में बाहर न निकलने की सलाह देती हैं, उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को अब एहसास हो गया है कि उन्होंने एक ‘अराजकतावादी, हृदयहीन ममता’ पर भरोसा जताया है. भाटिया ने कहा, ‘‘उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.’’

पश्चिम बंगाल में भाजपा के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने बनर्जी की टिप्पणी को ‘अपमानजनक’ करार देते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री महिलाओं के सबसे बुरे समय में उनके साथ खड़ी नहीं हो सकती, उन्हें राज्य पर शासन करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. मालवीय ने आरोप लगाया, ‘‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओडिशा की द्वितीय वर्ष की एमबीबीएस छात्रा को अपने ऊपर हुए हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है. जिसके साथ वासिफ अली और उसके साथियों ने क्रूरतापूर्वक सामूहिक बलात्कार किया था.’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यह पहली बार नहीं है, जब ममता बनर्जी ने इतनी असंवेदनशीलता से बात की है. बार-बार उन्होंने अपराधियों के बजाय पीड़ितों को ही दोषी ठहराया है.’’

भाजपा के एक अन्य प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बनर्जी पर पीड़िता को शर्मिंदा करने और दोषारोपण करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘‘बेटी के साथ खड़े होने के बजाय, वह बेटी को ही दोषी ठहराती हैं और बलात्कारी का बचाव करती हैं.’’पूनावाला ने इस मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी पर निशाना साधते हुए पूछा, ‘‘क्या कल चिल्लाने वाली आक्रोश लॉबी – सुप्रिया श्रीनेत, प्रियंका वाद्रा, राहुल गांधी, आदि – अब अपना मुंह खोलेंगे?’’

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola