ePaper

ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, तकनीकी वजह से कई सेवाएं प्रभावित

Updated at : 27 Jan 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, तकनीकी वजह से कई सेवाएं प्रभावित

तकनीकी समस्याओं के कारण रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव करने की घोषणा की है. यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और सेवाओं की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए लिया गया है.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. तकनीकी समस्याओं के कारण रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव करने की घोषणा की है. यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और सेवाओं की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए लिया गया है. धनबाद मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक और जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि प्रयागराज स्टेशन पर कई प्रमुख गाड़ियों के ठहराव को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है, इनमें पुरी-नयी दिल्ली एक्सप्रेस (12801), जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12308), आनंद विहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस (12816), कालका-हावड़ा एक्सप्रेस (12312), जम्मू तवी-सम्बलपुर एक्सप्रेस (18310), भावनगर-आसनसोल पारसनाथ एक्सप्रेस (12941) और बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस (22308) शामिल हैं. इन गाड़ियों के ठहराव 28 जनवरी से दो फरवरी के बीच प्रभावित रहेंगे.

मार्ग परिवर्तन वाली गाड़ियां

कुछ गाड़ियों को अस्थायी रूप से उनके नियमित मार्ग से बदलकर परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा. आनंद विहार टर्मिनल-सियालदह एक्सप्रेस (12330) 29 जनवरी को कानपुर सेंट्रल, लखनऊ चारबाग और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से गुजरेगी. सियालदह-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (12329) 28 जनवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी, जंघई, उन्नाव और कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी. नयी दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस (12302) 29, 30 जनवरी और 3, 4 फरवरी को प्रयागराज, प्रयागराज रामबाग और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग से संचालित होगी. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय-सारिणी की पुष्टि अवश्य कर लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola