शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी का त्योहार मनायें : एसडीओ
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

रामनवमी पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में हुई.
विज्ञापन
जयनगर. रामनवमी पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में हुई. अध्यक्षता बीडीओ गौतम कुमार ने की. मुख्य अतिथि एसडीओ ओम प्रकाश मंडल ने सभी से भाईचारे के माहौल में रामनवमी मनाने को कहा. अफवाहों से दूर रहने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने को कहा. उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था का ध्यान रखें. सीओ सारांश जैन, प्रभारी थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी का त्योहार मनायें और गाइडलाइन का पालन करें. मौके पर विभिन्न अखाड़ा समिति के पदाधिकारी मौजूद थे.
बिरहोर टोला में शिविर लगा कर बनाये गये आधार कार्ड
जयनगर. खरियोडीह पंचायत के गडीआई बिरहोर टोला में आधार नामांकन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में उन लोगों का आधार कार्ड बनाया गया, जिनका अब तक नहीं बना था या किसी कारणवश खो गया था. शिविर में सात लोगों का आधार कार्ड बनाया गया. बीडीओ गौतम कुमार ने बताया कि उपायुक्त जिले के समग्र विकास के लिए लगातार सक्रिय व प्रतिबद्ध हैं, उनका लक्ष्य है कि जिले का कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










