ePaper

चंदवारा में बिजली चोरी को लेकर 11 पर केस दर्ज

Updated at : 27 Jan 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
चंदवारा में बिजली चोरी को लेकर 11 पर केस दर्ज

बिजली विभाग ने बिजली चोरी रोकने को लेकर छापामारी अभियान चलाया़ इस दौरान उरवां व मदनगुंडी में बिजली चोरी करते 11 लोग पकड़े गये़ इन सभी के विरुद्ध चंदवारा थाना में मामला दर्ज कराते हुए जुर्माना लगाया गया है़

विज्ञापन

चंदवारा. बिजली विभाग ने बिजली चोरी रोकने को लेकर छापामारी अभियान चलाया़ इस दौरान उरवां व मदनगुंडी में बिजली चोरी करते 11 लोग पकड़े गये़ इन सभी के विरुद्ध चंदवारा थाना में मामला दर्ज कराते हुए जुर्माना लगाया गया है़ कनीय अभियंता रोहित कुमार तिवारी ने उरवां निवासी जयशरण कुमार पिता चिंतामणी बैठा, मो युसूफ पिता मो गफुर, किसुन गोप पिता स्व बीगन गोप, अशोक कुमार शर्मा पिता स्व काली शर्मा व बालदेव यादव पिता जीतन यादव तथा मदनगुंडी निवासी दिनेश यादव पिता देवा यादव, अशोक पंडित पिता भीखन पंडित, देवकी देवी पति लिलधारी पंडित, सूरज कुमार पिता संजय पंडित, नारायण पंडित व अशोक पंडित को आरोपी बनाया है़

गैस टैंकर पलटा

कोडरमा बाजार .थाना क्षेत्र के घाटी में सोमवार को गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. हालांकि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया. जानकारी के मुताबिक एलपीजी टैंकर पश्चिम बंगाल के हल्दिया से बिहार जा रहा था. घाटी में पहुंचते ही टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दौरान टैंकर के इंजन में आग लग गयी. स्थानीय लोग, पुलिस और दमकल विभाग की सक्रियता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया.

स्कूल जाते समय छेड़खानी और हमला, मामला दर्ज

झुमरीतिलैया. एक व्यक्ति अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी करने व विरोध करने पर उन पर हमला करने का मामला तिलैया थाना में दर्ज कराया है़ उन्होंने बताया कि उनकी बेटी और बेटा को रोजाना साथ ही स्कूल जाते हैं. इस दौरान स्थानीय युवक उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करते हैं. जब उन्होंने घटनाओं की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की, तो स्थिति और बिगड़ गयी. आरोपी युवकों में शामिल बादल कुमार सिन्हा, साहिल कुमार सिन्हा, चीरज कुमार सिन्हा, सौरभ कुमार सिन्हा, गौरव कुमार सिन्हा और मोहित कुमार ने स्कूल में घुसकर उनकी बेटी को गालियां दीं. विरोध करने पर मुझ पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया़ हमले के दौरान आरोपियों ने सोने का लॉकेट भी छीन लिया़ उक्त युवकों के कारण उनकी बेटी का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है़ उन्होंने प्रशासन से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि उनका परिवार सुरक्षित रह सके़ इधर, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है़ सभी आरोपी युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जायेगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola