ePaper

शहर में दोबारा हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Updated at : 28 Apr 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में दोबारा हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

अतिक्रमण के खिलाफ एसडीओ के नेतृत्व में हुई प्रशासनिक कार्रवाई

विज्ञापन

सख्ती. अतिक्रमण के खिलाफ एसडीओ के नेतृत्व में हुई प्रशासनिक कार्रवाई झुमरीतिलैया. शहरी क्षेत्र में गत दिन चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद दोबारा अतिक्रमण किये जाने की रिपोर्ट सोमवार को प्रभात खबर में प्रकाशित होने से प्रशासनिक टीम हरकत में दिखी़ एसडीओ रिया सिंह के नेतृत्व में सोमवार को प्रशासनिक टीम ने दोबारा से किये गये अतिक्रमण पर बुलडोजर जेसीबी चलवा दिया़ ऐसे में हड़कंप मचा रहा़ जानकारी के अनुसार, गत दिन नगर पर्षद की ओर से की गयी कार्रवाई के बाद भी कन्हैया मिष्ठान के पास, ओवरब्रिज के नीचे और स्टेशन रोड पर पुनः अवैध रूप से दुकानें सजने लगी थीं. इसे लेकर 28 अप्रैल के अंक में प्रभात खबर ने प्रमुखता से रिपोर्ट प्रकाशित की़ इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और सोमवार को बुलडोजर के साथ व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया़ इस दौरान मात्र तीन से चार दिन में दोबारा नाली और फुटपाथों पर अस्थायी दुकान बना कर किये गये कब्जे को हटाया गया़ अभियान की शुरुआत कन्हैया मिष्ठान के समीप नाली पर अवैध रूप से लगी दुकानों को तोड़ने से हुई. प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर पूरे अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया़ दुकानदारों ने अपने सामान को बचाने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन की सख्ती के सामने उन्हें पीछे हटना पड़ा़ ठेले और फल विक्रेताओं के कैरेट जब्त : ओवरब्रिज के ऊपर प्रशासन ने कार्रवाई कर अवैध रूप से रखी टोकरियों और कैरेटों को जब्त कर लिया़ वहीं पूर्णिमा टॉकीज के समीप ट्रांसफार्मर के नीचे लगायी गयी चाय दुकान को भी हटाया गया़ टीम ने आदित्य विजन के समीप शिव शंकर ढाबा द्वारा सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण को भी हटाया. वहीं, वंदना स्वीट्स के सामने जय मां भद्रकाली खीर मोहन दुकान द्वारा किये गये अतिक्रमण को भी प्रशासन ने ध्वस्त किया़ यही नहीं अभियान के दौरान झंडा चौक से लेकर पूर्णिमा टॉकीज तक सड़क किनारे दुकानों के आगे अवैध रूप से लगाये गये टीन और प्लास्टिक के शेड भी हटाये गये. होंडा शोरूम के ऊपर संचालित जिम संचालक को चेतावनी : कार्रवाई के दौरान पाया गया कि होंडा शोरूम के ऊपर संचालित जिम द्वारा सड़क किनारे वाहनों की अवैध रूप से पार्किंग करायी जा रही है. इस पर अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह ने चेतावनी दी. निर्देश दिया कि सभी वाहन अपने निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े किये जायें, अन्यथा कार्रवाई की जायेगी़ अभियान में एसडीओ के अलावा सीओ हलधर कुमार सेठी, नगर प्रबंधक लेमांशु कुमार, रेवेन्यू इंस्पेक्टर शंभु कुमार रजक, अजीत कुमार, अभिषेक मेहता, मिल्टन टंडन, विमल कुमार, दुलारचंद्र यादव, सुदर्शन श्रीवास्तव, लखन सिंह, बलराम कुशवाहा, तिलैया थाना के जवान, होमगार्ड के जवान शामिल थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola