एटीएम/बीटीएम परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों का धरना शुरू

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
एटीएम/बीटीएम परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों का धरना शुरू

कृषि विभाग द्वारा एटीएम/बीटीएम पद पर बहाली को लेकर आयोजित परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों ने मंगलवार से समाहरणालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार कृषि विभाग द्वारा एटीएम/बीटीएम पद पर बहाली को लेकर आयोजित परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों ने मंगलवार से समाहरणालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार विभागीय निर्देश के आलोक में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा कार्यालय कोडरमा ने संविदा पर बीटीएम एटीएम की नियुक्ति को लेकर विज्ञापन प्रकाशन किया था. विभाग की नियुक्ति संबंधी नये संकल्प का हवाला देते हुए गत 28 मार्च को एक निर्देश जारी कर नियुक्ति से संंबंधित चयन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया. नियुक्ति प्रक्रिया रद्द होने के खिलाफ चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया. धरना प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों ने कहा है कि विभाग द्वारा संविदा पर नियुक्ति को लेकर परीक्षा ली गयी. आठ जनवरी 2025 को रिजल्ट प्रकाशित किया गया. सफल अभ्यर्थियों को एक अप्रैल से योगदान की स्वीकृति प्रदान करने की सूचना दी गयी. मगर योगदान देने से दो दिन पहले 29 मार्च को नियुक्ति प्रक्रिया रद्द करने की सूचना दी जाती है. यह प्रशासन का गलत निर्णय है. अभ्यर्थियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर अंजली गुप्ता, दीप्ति मिंज, दीक्षा शर्मा, रूपलाल कुमार, गगन कुमार, अमित कुमार, कौशल कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola