ePaper

तालाब में डूबने से बिरहोर महिला की मौत

Updated at : 29 Sep 2025 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
तालाब में डूबने से बिरहोर महिला की मौत

तेलियामारण स्थित बिरहोर कॉलोनी में सोमवार की दोपहर मंगरी बिरहोरिन (55) की मौत तालाब में डूब जाने से हो गयी.

विज्ञापन

मरकच्चो. थाना क्षेत्र के दक्षिणी पंचायत अंतर्गत तेलियामारण स्थित बिरहोर कॉलोनी में सोमवार की दोपहर मंगरी बिरहोरिन (55) की मौत तालाब में डूब जाने से हो गयी. जानकारी के अनुसार मंगरी नहाने के लिए मंडई आहर गयी थी. इसी दौरान यह हादसा हुग़ा. जानकारी मिलते ही लोग वहां पहुंचे और महिला को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. जानकारी मिलने पर मरकच्चो थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी पहुंंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेना चाहा, लेकिन बिरहोर परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे. समझाने-बुझाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola