ट्रेलर के चकमे से गिरा बाइक सवार, बस ने रौंदा

Updated:
विज्ञापन
ट्रेलर के चकमे से गिरा बाइक सवार, बस ने रौंदा

चंदवारा थाना क्षेत्र के गौरी पुल के पास हादसा

विज्ञापन

दुखद. चंदवारा थाना क्षेत्र के गौरी पुल के पास हादसा : हादसे में नाबालिग की हुई मौत, दूसरा बाइक सवार घायल चंदवारा. थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी पुल के समीप गुरुवार कीइ दोपहर को सड़क हादसे में एक नाबालिग लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया. मृतक की पहचान 15 वर्षीय प्रिंस कुमार (पिता मनोज वर्मा) के रूप में की गयी, जो बड़की धमराय डैम ओपी का रहने वाला था. वहीं घायल की पहचान निरंजन कुमार (पिता गोविंद महतो निवासी बड़की धमराय) के रूप में की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक और ट्रेलर उरवा मोड़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ट्रेलर के चकमे से बाइक सवार सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रही बस बाइक सवार एक युवक को रौंदते हुए फरार हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रेलर को पकड़ा गया. हादसे की सूचना पर चंदवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल भेजा. साथ ही ट्रेलर और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया. लोगों के अनुसार, बाइक सवार युवक व नाबालिग तिलैया किसी काम से गये थे. वहां से काम होने के बाद दोनों घर लौट रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola