ePaper

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

Updated at : 29 Apr 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

पुलिस ने 407 वाहन और बाइक को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

जयनगर. थाना क्षेत्र के पांडू में 407 वाहन की चपेट में आने से 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी. उनकी पहचान प्रकाश पांडेय (तिलोकरी निवासी) के रूप में की गयी. घटना मंगलवार दिन के करीब एक बजे की बतायी जा रही है. बताया गया कि 407 वाहन (जेएच02एजेड- 6770) कोडरमा की ओर से जा रहा था. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही बाइक (जेएच12जी-0142) पर सवार 60 वर्षीय प्रकाश पांडेय वाहन की चपेट में आ गये, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह ग्रामीणों के सहयोग से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गयी. पुलिस ने 407 वाहन और बाइक को जब्त कर लिया है.

बालू लोड दो ट्रैक्टर जब्त

मरकच्चो. सीओ परमेश्वर कुशवाहा ने मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग स्थित नावाडीह टू के समीप से अवैध रूप से बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, उक्त दोनों ट्रैक्टरों पर बराकर नदी से अवैध रूप से बालू लोड कर घोडथम्भा की ओर भेजा जा रहा था. इसी दौरान क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले सीओ ने ट्रैक्टर को रोकवाया और बालू से संबंधित पूछताछ की. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बालू लोड ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया, जिन्हें थाना परिसर लाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola