बीडीओ ने की प्रगणकों व सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर दिये निर्देश

Published by : VIKASH NATH Updated At : 15 May 2026 8:56 PM

विज्ञापन

कोडरमा प्रखंड सभागार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारी के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों की बैठक हुई.

विज्ञापन

कोडरमा. कोडरमा प्रखंड सभागार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारी के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों की बैठक हुई. ग्रामीण क्षेत्र में जनगणना कार्य प्रखंड विकास पदाधिकारी सह जनगणना चार्ज पदाधिकारी मनोज कुमार रवि के मार्गदर्शन में किया जा रहा है. प्रथम चरण 16 मई से 14 जून तक चलेगा. बैठक में सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना किट, नियुक्ति पत्र, आई कार्ड तथा ले-आउट मैप वितरित किये गये.

प्रशिक्षक सुदीप सहाय और मनोज चौरसिया ने बताया कि पहले तीन दिनों में प्रगणकों को अपने आवंटित ब्लॉक का नजरी नक्शा तैयार करना होगा. नक्शा दो प्रतियों में बनाकर चार्ज कार्यालय में जमा किया जायेगा. नक्शा बनाने के क्रम में भवनों को क्रमवार नंबर देना होगा और प्रमुख लैंडमार्क दर्शाने होंगे. यह कार्य उत्तर-पश्चिम से शुरू कर सर्पाकार ढंग से दक्षिण-पूर्व दिशा में समाप्त किया जाएगा ताकि कोई भी घर छूटे नहीं.

नक्शे का सत्यापन पर 19 मई तक जमा करना होगा

सभी प्रगणकों को अपने नक्शे का सत्यापन सुपरवाइजर से करवा कर 19 मई तक प्रखंड कार्यालय में जमा करना होगा. इसके बाद 19 मई से प्रत्येक प्रगणक अपने क्षेत्र के सभी घरों में जाकर 33 प्रश्नों का उत्तर दर्ज करेगा. सुपरवाइजर उनके कार्य का सत्यापन करेंगे. बैठक में चार्ज पदाधिकारी मनोज कुमार रवि, सहायक चार्ज पदाधिकारी सौरव, नोडल पदाधिकारी रिजवान जी, ट्रेनर सुदीप सहाय, मनोज चौरसिया, संतोष कुमार तिवारी और राज कमल द्विवेदी उपस्थित रहे. उन्होंने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को बधाई देते हुए फील्ड कार्य को अच्छे और त्रुटि रहित ढंग से करने की सलाह दी. इस प्रकार जनगणना 2027 की प्रथम चरण की तैयारी कोडरमा प्रखंड में सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ रही है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola