ePaper

मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम

Updated at : 16 Jun 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम

मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव और उनसे होनेवाली बीमारियों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. सदर अस्पताल के प्रतीक्षालय में सोमवार को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव और उनसे होनेवाली बीमारियों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान अस्पताल में इलाज के लिये आये मरीजों व उनके परिजनों को मादक पदार्थों के सेवन से होनेवाले गंभीर मानसिक और शारीरिक प्रभावों की जानकारी दी गयी. उपस्थित लोगों को नशा नहीं करने की शपथ भी दिलायी गयी. सभी ने नशामुक्त समाज निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार समेत अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola