जंगल में आगजनी रोकने को लेकर जागरूकता बैठक
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 19 Mar 2026 10:28 PM
जंगल में आग लगाने वालों की पहचान करें: अध्यक्ष
जंगल में आग लगाने वालों की पहचान करें: अध्यक्ष कोडरमा. जंगलों को सुरक्षित रखने और आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर कोडरमा वन विभाग सक्रिय हो गया है. वन प्रमंडल पदाधिकारी सोमित्र शुक्ला के निर्देशानुसार बेंदी क्षेत्र में जागरूकता बैठक की गयी. बैठक में वनपाल अनिल कुमार की उपस्थिति में वन समिति अध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार की अध्यक्षता में ग्रामीणों एवं बुद्धिजीवियों के साथ विस्तृत चर्चा की गयी. अध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार ने कहा कि महुआ चुनना कोई अपराध नहीं है, लेकिन जंगल में आग लगाना गंभीर अपराध है. आग लगाने से पेड़-पौधे नष्ट हो जाते हैं, पर्यावरण प्रदूषित होता है और जंगली जीव-जंतु अपने प्राकृतिक आवास से बाहर निकलकर खेतों को नुकसान पहुंचाने लगते हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग के बिना जंगल और वन्य जीवों की सुरक्षा संभव नहीं है. वनपाल अनिल कुमार ने कहा कि जंगल में आग लगाने वालों की पहचान करने में ग्रामीण आगे आयें. यदि कोई व्यक्ति जंगल में आग लगाते पकड़ा गया या उसकी पहचान हुई, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. मौके पर नारायण सिंह, नरेश भुइयां, भगवान आगेरी, कविता देवी, बसंती देवी, मंजू देवी, संजू देवी, कबिलास देवी, महेश सिंह, मालती देवी, उमा देवी, नरमादेवी, सूर्य देवी, शोभा देवी, पार्वती देवी, शांति देवी, नदिया देवी, सुमित्रा ,देवी पोखरी देवी, यशोदा देवी, चमेली देवी, बसमतिया देवी, संजू देवी व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










