एनसीसी कैडेटो का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर दूसरे दिन भी जारी

Updated:
विज्ञापन
एनसीसी कैडेटो का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर दूसरे दिन भी जारी

बागीटांड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा प्रांगण में ग्रुप हेड क्वार्टर हजारीबाग एनसीसी के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन उत्साहपूर्ण रहा.

विज्ञापन

कोडरमा . बागीटांड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा प्रांगण में ग्रुप हेड क्वार्टर हजारीबाग एनसीसी के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन उत्साहपूर्ण रहा. शिविर का संचालन कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार (सेना मेडल) के नेतृत्व में किया जा रहा है. कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार ने कहा कि नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास और अनुशासन भारतीय सेना की पहचान के प्रमुख स्तंभ हैं. उन्होंने शिविर को कैडेट्स के लिए प्रतिभा निखारने का उत्कृष्ट मंच बताया. सांस्कृतिक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से कैडेट्स को आत्मविश्वास और दक्षता विकसित करने का अवसर मिल रहा है.

शिविर में विभिन्न जिलों से आये एनसीसी अधिकारियों और गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर्स द्वारा व्यक्तित्व विकास एवं साक्षात्कार से संबंधित प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये जा रहे हैं. थल सेना कैंप चयन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए कैडेट्स को ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, टेंट पिचिंग और गार्ड ऑफ ऑनर प्रतियोगिता का गहन अभ्यास कराया जा रहा है.

सूबेदार मेजर जी. चौधरी प्रशिक्षण, खान-पान और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, वहीं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार अधिकारियों और इंस्ट्रक्टर्स के कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं. राज्य के विभिन्न जिलों से आए एनसीसी अधिकारी—लेफ्टिनेंट जेन एलिस मिंज, फर्स्ट ऑफिसर अरुण पाल, सेकंड ऑफिसर अमलेश कुमार, अभय नारायण, ललिता कुमारी, जीसीआई शिवानी शर्मा, उर्वशी सहित ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह, सूबेदार जतरू तिर्की, चंपा मुर्मू, चंद्रहास, नायब सूबेदार शशि कुमार तथा अन्य सैन्य कर्मियों का योगदान शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण रहा.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola