ePaper

सर्पदंश से घायल वृद्धा का समय पर नहीं हुआ इलाज, मौत

Updated at : 30 Jun 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
सर्पदंश से घायल वृद्धा का समय पर नहीं हुआ इलाज, मौत

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की सुबह सर्पदंश से घायल एक वृद्धा की मौत का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

सतगावां. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की सुबह सर्पदंश से घायल एक वृद्धा की मौत का मामला सामने आया है. परिजनों के अनुसार नावाडीह निवासी रुक्मिणी देवी (60) को सोमवार की सुबह विषैला सांप ने डंस लिया. आनन-फानन में परिजन वृद्धा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचे, लेकिन केंद्र में एक भी चिकित्सक नहीं थे. समय पर इलाज नहीं होने से वृद्धा की मौत हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार डॉक्टर वहां रहते, तो वृद्धा की जान बच सकती थी. इस मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत यादव, ग्रामीण अखिलेश कुमार, पिंटू कुमार आदि ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे डॉक्टरों को उपलब्ध कराने की मांग सरकार से की है. वहीं लापरवाही बरतनेवाले डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामाशीष चौधरी ने बताया कि ड्यूटी उनकी थी, लेकिन कोर्ट में गवाही थी. उनकी अनुपस्थिति में डॉ सिरिन बानो ड्यूटी में थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola