हर हाल में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखें: उपायुक्त

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा
कोडरमा. समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल झुमरीतिलैया की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई़ बैठक की अध्यक्षता डीसी मेघा भारद्वाज ने की. बैठक में प्रखंडवार ओडीएफ प्लस घोषित करने, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, तरल एवं ठोस कचरा प्रबंधन, स्टार रैटिंग, जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल आपूर्ति से संबंधित समेत अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गयी. इस दौरान डीसी ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत शत प्रतिशत ग्रामों को किसी भी श्रेणी में 15 दिन में ओडीएफ प्लस घोषित करने के लिए सभी प्रखंड समन्वयक एवं कनीय अभियंता को निर्देश दिया़ उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत आवंटित सभी राशि का समायोजन 20 दिन में सभी कनीय अभियंता एमबी बना कर करें. इसके अलावा सभी प्रखंड समन्वयक को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन अपने प्रखंड में क्षेत्र भ्रमण कर सभी निर्मित संरचनाओं को क्रियाशील करायें. डीसी ने जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया़ डीसी ने कहा कि जिले में पेयजलापूर्ति की समस्या नहीं हो, इसको लेकर सभी उपाय करें. बैठक में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला समन्वयक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक व अन्य मौजूद थे़ जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाया
बैठक में बताया गया कि जिले में जलापूर्ति से संबंधित समस्या के समाधान को लेकर जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाया गया है़ साथ ही प्रखंड स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है़ आम लोग पेयजल से जुड़ी समस्या उत्पन्न होने पर जिला नियंत्रण कक्ष में सूचित कर सकते हैं. समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जायेगा़जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी
दीपक कुमार, कनीय अभियंता मो : 7541920901विशाल कुमार, निम्न वर्गीय लिपिक मो : 7269057933
अनिल कुमार, निम्न वर्गीय लिपिक मो. : 6299093017प्रखंड नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी
कोडरमा प्रखंड विकास कुमार दास कनीय अभियंता : मो 9471329527
डोमचांच प्रखंड अभिजीत कुमार कनीय अभियंता : मो 8789932957सतगावां प्रखंड अमित कुमार कनीय अभियंता : मो 7250105348
चंदवारा प्रखंड प्रमोद कुमार सिन्हा कनीय अभियंता : मो 8969448444मरकच्चो प्रखंड जाहेंद्र भगत कनीय अभियंता : मो 8084416065
जयनगर प्रखंड ओम प्रकाश कनीय अभियंता : मो 7033773207डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




