धोखाधड़ी व पिता को उठा ले जाने का आरोप, थाना में शिकायत

Updated:
विज्ञापन
धोखाधड़ी व पिता को उठा ले जाने का आरोप, थाना में शिकायत

अपने पिता को बचाने की गुहार लगायी है़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 रामनगर निवासी अंजली कुमारी ने तिलैया थाना में आवेदन देकर कुछ लोगों के विरुद्ध अपने पिता को उठा लेने व धोखाधड़ी कर पैसा ले लेने का आरोप लगाया है़ आवेदन में अंजली ने कहा है कि मेरे पिता रंजीत प्रसाद ने पवन कुमार, इंद्रा देवी, बैजु यादव, प्रिंस कुमार और चंदन कुमार (सभी निवासी रामनगर) से कर्ज लिया था़ ये सभी लोग मेरे पिता को जबरन घर से उठाकर ले गये और फोन छीन लिया़ यही नहीं, मेरे घर में जो भी नकद रुपये थे, वह निकाल लिये तथा मेरे बैंक खाता से मेरे बिना इजाजत के 33,653 रुपये निकाल लिये़ अंजलि ने अपने पिता को बचाने की गुहार लगायी है़

स्टेशन पर पर्स चुराने का आरोपी पकड़ा गया

कोडरमा. जीआरपी व आरपीएफ कोडरमा ने 13151 सियालदह-जम्मू तवी एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम में एक व्यक्ति का पर्स चोरी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है़ आरोपी की पहचान मो मुन्ना आजाद (65) के रूप में की गयी, जो बारा गुरारु गया, बिहार का रहने वाला है. बताया जाता है कि उक्त ट्रेन जब कोडरमा जंक्शन पर आयी, तो यहां अपनी बहन को ट्रेन पर चढ़ाने आये सपही डोमचांच निवासी राजू राणा के पॉकेट से पर्स की चोरी कर ली. उन्हें इसका अहसास होने पर पीछे खड़े व्यक्ति पर संदेह किया और पकड़ लिया़ इस बीच जीआरपी व आरपीएफ के जवान पहुंचे और पकड़े गये व्यक्ति की जांच की, तो उसके पास से चोरी का पर्स बरामद हुआ़ पर्स में 1200 नकद व अन्य कागजात था़

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola