हाथियों के झुंड ने गेंहूं की फसल को रौंदा

प्रखंड में एक बार फिर हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाना शुरु कर दिया है.
मरकच्चो. प्रखंड में एक बार फिर हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाना शुरु कर दिया है. सोमवार की देर रात हाथियों का झुंड जामू पंचायत के हरलाडीह गांव पहुंच कर जम कर उत्पात मचाते हुए खेतों में लगे फसलों को रोंद दिया. इस दौरान कृषक रज्जाक धोबी के खेत में लगे छह कट्ठा में लगा गेंहू, बशीर धोबी के छः कट्ठा, भीम यादव के सात कट्ठा तथा युगेश्वर यादव के पांच कट्ठा में लगा गेंहू के फसल को रौंद दिया. खेतों को नुकसान पहुंचाने के बाद हाथियों का झुंड बेरहवा जंगल की ओर रवाना हो गया. कृषकों ने बताया की हाथियों के उत्पात से हर वर्ष किसानों को काफी नुकसान होता है, अब किसान हाथियों के डर से खेती करने से कतराने लगे हैं. वहीं हाथियों के झुंड के बेरहवा जंगल में अपना डेरा जमाये रखने के कारण बेरहवा जंगल स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध कर्मा धाम में पहुंचने वाले श्रद्धांलुओं में भी भय व्याप्त है. पूर्व में हाथियों के झुंड ने कई कर्मा बाबा धाम परिसर में भी उत्पात मचाते हुए तोड़ फोड़ किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




