घायलों से मिले आजसू नेता

Updated at : 02 Jun 2017 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
घायलों से मिले आजसू नेता

कोडरमा : करियावां में हुई पुलिस लाठी चार्ज में घायल हुए कालेश्वर सिंह व विक्की राणा का इलाज पुलिस हिरासत में चल रहा है. गुरुवार को छात्र आजसू जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव व आजसू जिलाध्यक्ष राजकुमार मेहता ने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल चाल पूछा. श्रीकांत यादव ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि […]

विज्ञापन
कोडरमा : करियावां में हुई पुलिस लाठी चार्ज में घायल हुए कालेश्वर सिंह व विक्की राणा का इलाज पुलिस हिरासत में चल रहा है. गुरुवार को छात्र आजसू जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव व आजसू जिलाध्यक्ष राजकुमार मेहता ने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल चाल पूछा.
श्रीकांत यादव ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि निहत्थे लोगों पर लाठी चला कर पुलिस पदाधिकारी विस्थापितों के आवाज को दबाना चाहते है, जबकि लोकतंत्र में जनता की आवाज को लाठी व गोली से दबाना लोकतंत्र के लिए घातक है. श्री यादव ने कहा कि ग्रामीणों पर किये गये झूठे मुकदमे की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. मौके पर वृजनंदन यादव, सोनू दास, संतोष, गगन दास, आनंद वर्णवाल, सहदेव यादव मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola