अधिकार के लिए आजसू ने हल्ला बोला

Published at :26 Feb 2014 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
अधिकार के लिए आजसू ने हल्ला बोला

कोडरमा बाजार : आजसू पार्टी ने हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. लोकसभा क्षेत्र प्रभारी मौलाना नजरूल हसन हाशमी ने कहा कि विशेष राज्य की लड़ाई लड़ी जा रही है. आजसू द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन के माध्यम से इस मांग को बुलंद किया जा रहा है. दो मार्च को […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : आजसू पार्टी ने हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. लोकसभा क्षेत्र प्रभारी मौलाना नजरूल हसन हाशमी ने कहा कि विशेष राज्य की लड़ाई लड़ी जा रही है. आजसू द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन के माध्यम से इस मांग को बुलंद किया जा रहा है. दो मार्च को झारखंड बंद किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है.

विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संजय यादव ने कहा कि पंचायती राज के अधिकारों को अविलंब लागू नहीं किया गया, तो आजसू चरणबद्ध आंदोलन करेगी. मौके पर विजय यादव, एचडी सिंह, राजेंद्र मेहता, विकास राम, अंबुज पटेल, श्रीकांत यादव, शंकर यादव, प्रयाग यादव, राजेश यादव, बृजनंदन यादव, संतोष कुश्वाहा, नारायण साव, उमाशंकर रविदास, महादेव साव, बाल गोविंद मोदी, उपेंद्र पांडेय, अजीत वर्णवाल, नरेंद्र सिंह, प्रतीमा सिन्हा, नरेश ठाकुर, राजू यादव, तारा देवी, मुमताज अंसारी, सलीम अंसारी, सुलतान अहमद, मनोज यादव, दयानंद यादव आदि मौजूद थे. संचालन जिला सचिव प्रकाश कुमार व धन्यवाद ज्ञापन पप्पू खान वारसी ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola