FASTag Annual Pass लेना है? भूलकर भी न करें ये गलती, NHAI ने जारी की चेतावनी

Published by :Ankit Anand
Published at :23 Apr 2026 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
FASTag Annual Pass Scam

फास्टैग एनुअल स्कैम

अगर आप FASTag यूज करते हैं, तो जरा अलर्ट हो जाइए. Annual Pass के नाम पर इन दिनों स्कैमर्स फर्जी वेबसाइट्स के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं. ध्यान रखें कि असली पास सिर्फ Rajmargyatra App से ही आपको मिलता है.

विज्ञापन

अगर आप हाईवे पर FASTag यूज करते हैं, तो NHAI (National Highways Authority of India) ने एक अलर्ट जारी किया है. NHAI ने साफ चेतावनी दी है कि अगर आपको कहीं भी FASTag Annual Pass के ऑफर दिख रहे हैं जो ऑफिशियल प्लेटफॉर्म के बाहर मिल रहे हों, तो उन पर भरोसा न करें.

असल में ये पास सिर्फ Rajmargyatra ऐप के जरिए ही मिलता है. लेकिन अब स्कैमर्स भी एक्टिव हो गए हैं. फेक लिंक, असली जैसे दिखने वाले पेज और आसान प्रोसेस का लालच देकर लोगों को फंसाया जा रहा है. इसका नतीजा यह होगा कि पैसे तो जाएंगे ही, साथ में आपकी पर्सनल डिटेल्स भी खतरे में पड़ सकती हैं.

फर्जी साइट्स बेच रहे FASTag पास

आजकल फेक FASTag पास बेचने वाली वेबसाइट्स तेजी से बढ़ रही हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि ये दिखने में बिल्कुल असली जैसी लगती हैं. वही डिज़ाइन, वही रंग, और नाम भी इतने मिलते-जुलते कि जल्दी में कोई भी धोखा खा सकता है. आप लिंक पर क्लिक करते हैं, डिटेल्स डालते हैं, पेमेंट करते हैं और बाद में पता चलता है कि पास असल में है ही नहीं.

NHAI ने भी ऐसे मामलों में बढ़ोतरी की बात कही है. आपको बता दें कि FASTag Annual Pass किसी भी थर्ड पार्टी वेबसाइट, ऐप या सोशल मीडिया लिंक से नहीं मिलता. अगर आपको कहीं भी दिख रहा है, तो तुरंत सावधान हो जाएं.

Rajmargyatra App से ही लें FASTag Annual Pass

अगर आप FASTag Annual Pass लेना चाहते हैं, तो इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है. Rajmargyatra App ही इसका एकमात्र ऑफिशियल तरीका है. NHAI ने साफ कर दिया है कि इसी ऐप के जरिए आप सेफ तरीके से पास ले सकते हैं.

ये ऐप पहले से ही रूट प्लानिंग, टोल अलर्ट और FASTag से जुड़ी कई सुविधाएं देता है. बस ध्यान रखें कि इसे हमेशा Google Play Store या Apple App Store से ही डाउनलोड करें और इंस्टॉल करते वक्त पब्लिशर का नाम जरूर चेक कर लें. यही छोटा सा स्टेप आपको बाद में बड़ी परेशानी से बचा सकता है.

यह भी पढ़ें: कहीं आपका FASTag तो नहीं हो गया बंद? सफर से पहले ऐसे करें स्टेटस चेक

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola