Bajaj Pulsar N160 vs TVS Apache RTR 160 4V: किसे खरीदने पर मंथली EMI कम देनी पड़ेगी?
Bajaj Pulsar N160 vs TVS Apache RTR 160 4V
क्या आप बजाज पल्सर N160 और टीवीएस अपाचे RTR 160 4V में से कोई एक बाइक EMI पर खरीदने की सोच रहे हैं? जानिए दोनों की कीमतों और EMI की तुलना, ताकि आप समझ सकें कि कौन-सी बाइक आपके लिए किफायती साबित होगी.
भारतीय दोपहिया बाजार पिछले कुछ सालों में बहुत तेजी से बदला है. ग्राहकों की सोच में बड़ा बदलाव आया है. टू-व्हीलर वाहन खरीदने वाले ज्यादातर लोग, खासकर युवा ग्राहक, अब अपनी पहली बाइक के तौर पर 100-110 सीसी के साधारण मॉडल पसंद नहीं करते हैं. इसकी बजाय, वे ज्यादा पावर और बेहतर परफॉर्मेंस की वजह से 125 सीसी या उससे बड़ी इंजन वाली बाइक खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
इस सेगमेंट में बजाज पल्सर N160 सबसे लोकप्रिय मॉडलों में से एक है. बजाज पल्सर N160 का मुकाबला टीवीएस अपाचे RTR 160 4V और हीरो एक्सट्रीम 160R 4V जैसे कड़े कंपीटीटर्स से है. यदि आप दोनों में से किसी एक को EMI पर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए हम बताते हैं कि कौन सस्ती पड़ेगी.
Bajaj Pulsar N160 vs TVS Apache RTR 160 4V: कीमतें और वेरिएंट
बजाज पल्सर N160 और टीवीएस अपाचे RTR 160 4V की मंथली EMI का हिसाब लगाने और तुलना करने के लिए, हमने दोनों मोटरसाइकिलों के बेस और टॉप वेरिएंट को शामिल किया है. पल्सर N160 के लिए बेस और टॉप वेरिएंट N160 SD USD सिंगल सीट और N160 SS USD स्प्लिट सीट हैं, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 122,106 रुपये और 142,585 रुपये है. दूसरी तरफ, टीवीएस अपाचे RTR 160 4V का बेस वेरिएंट RM डिस्क (ब्लैक एडिशन) 119,890 रुपये (एक्स-शोरूम) का है, जबकि टॉप वेरिएंट USD विथ TFT की एक्स-शोरूम कीमत 139,440 रुपये है.
Bajaj Pulsar N160 vs TVS Apache RTR 160 4V: EMI की शर्तें
EMI के हिसाब के लिए हमने लोन की राशि को एक्स-शोरूम कीमत का 100 प्रतिशत माना है, जबकि ब्याज दर 9.5 प्रतिशत रखी गई है. लोन चुकाने का समय 24 महीने मानी गई है.
ये भी पढ़ें: Honda Livo 110 की वो 5 खूबियां, जो इसे ऑफिस-कॉलेज वालों के लिए बनाते हैं परफेक्ट बाइक
| मॉडल और वैरिएंट | लोन (100% एक्स-शोरूम कीमत) | ब्याज दर | लोन अवधि | मंथली EMI |
| Bajaj Pulsar N160 SD USD Single Seat | ₹1,22,016 | 9.5% | 24 महीने | ₹5,602 |
| Bajaj Pulsar N160 SS USD Split Seat | ₹1,42,585 | 9.5% | 24 महीने | ₹6,547 |
| TVS Apache RTR 160 4V RM Disc (Black Edition) | ₹1,19,890 | 9.5% | 24 महीने | ₹5,505 |
| TVS Apache RTR 160 4V USD with TET | ₹1,39,440 | 9.5% | 24 महीने | ₹6,402 |
Bajaj Pulsar N160 vs TVS Apache RTR 160 4V: मंथली EMI कंपैरिजन
इस हिसाब के अनुसार, बजाज पल्सर N160 की मथली EMI इसके वेरिएंट के आधार पर 5,606 रुपये से 6,547 रुपये के बीच बनती है. दूसरी तरफ, टीवीएस अपाचे RTR 160 4V की मासिक ईएमआई इसके वेरिएंट के हिसाब से 5,505 रुपये से 6,402 रुपये के बीच रहती है.
ये भी पढ़ें: SUV जितनी कीमत में लॉन्च हुई Kawasaki की 649cc वाली नई बाइक, आखिर क्या है खासियत?
Bajaj Pulsar N160 vs TVS Apache RTR 160 4V: EMI में बदलाव की वजह
हालांकि, खरीदारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि मासिक EMI की राशि कई कारणों से बदल भी सकती है. इनमें चुना गया वेरिएंट, डाउन पेमेंट की रकम, लिया गया लोन अमाउंट, ब्याज दर और चुनी गई लोन अवधि जैसी बातें शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए