फुल चार्ज में 601km रेंज का दावा, सिर्फ 5.6 सेकंड में 100kmph स्पीड... पेश हुई Volkswagen की दमदार इलेक्ट्रिक कार
Volkswagen ID.3 GTI अनवील (Pic: Volkswagen)
Volkswagen ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक GTI, ID.3 GTI से पर्दा उठा दिया है. यह 321 HP पावर और 601 km रेंज के साथ आती है. जानें इसके स्पोर्टी डिजाइन और फीचर्स.
Volkswagen ने नई ID.3 GTI से पर्दा उठा दिया है. यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है, जिस पर मशहूर GTI बैज दिया गया है. 321 HP की पावर और 545 Nm टॉर्क के साथ यह इलेक्ट्रिक हैचबैक अब तक की सबसे पावरफुल सीरीज-प्रोडक्शन GTI भी है. यूरोप में इसकी प्री-बुकिंग 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है.
321 HP पावर और 545 Nm टॉर्क
Volkswagen ID.3 GTI में रियर एक्सल पर सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 240 kW यानी 321 HP की पावर और 545 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. कंपनी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक हैचबैक 0 से 100 km/h की रफ्तार सिर्फ 5.6 सेकंड में पकड़ सकती है. इसकी टॉप-स्पीड इलेक्ट्रॉनिक तौर पर 200 km/h तक सीमित है.
601 km तक की रेंज
ID.3 GTI में 79 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 601 km तक की दावा की गई रेंज देता है. बैटरी 183 kW तक DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. Volkswagen के अनुसार इसे 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 29 मिनट लगते हैं. इसकी शुरुआती कंबाइंड एनर्जी खपत 14.5 kWh/100 km बताई गई है.
स्पोर्टी ड्राइविंग के लिए खास फीचर्स
इलेक्ट्रिक GTI में स्टैंडर्ड तौर पर अडैप्टिव DCC स्पोर्ट्स सस्पेंशन और प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग दिया गया है. इसमें लॉन्च कंट्रोल और एक खास GTI ड्राइविंग मोड़ भी मिलता है. GTI मोड़ चुनने पर पावर डिलीवरी, स्टीयरिंग और सस्पेंशन की सेटिंग बदल जाती है, जिससे स्पोर्टी ड्राइविंग का अनुभव मिलता है. डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और एंबिएंट लाइटिंग में भी GTI से जुड़े खास ग्राफिक्स दिए गए हैं.
GTI डिजाइन में दिखेगा स्पोर्टी लुक
बाहर से ID.3 GTI में GTI के जाने-पहचाने डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं. इसमें हेडलाइट्स के बीच रेड स्ट्राइप, ब्लैक हनीकॉम्ब ग्रिल और फ्रंट बंपर पर रेड डिटेलिंग दी गई है. इसमें 20-इंच के Worthersee अलॉय व्हील्स मिलते हैं. वहीं ORVM कवर और साइड स्कर्ट्स को ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी गई है. Volkswagen ID.3 GTI को पांच कलर ऑप्शन में पेश करेगी, जिनमें Tornado Red, Moonstone Grey, Scale Silver, Grenadilla Black और Glacier White शामिल हैं.
टार्टन सीट्स और 12.9-इंच टचस्क्रीन
केबिन में इलेक्ट्रिक हैचबैक को Superclark टार्टन पैटर्न वाली स्पोर्ट्स सीट्स मिलती हैं. इनमें रेड स्टिचिंग दी गई है. इसके साथ रेड 12 o'clock मार्किंग वाला स्पोर्ट्स स्टीयरिंग व्हील मिलता है. डैशबोर्ड पर भी रेड GTI स्ट्रिप दी गई है. इसका केबिन अपडेटेड ID.3 Neo पर आधारित है और इसमें 12.9-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलता है.
इन फीचर्स का भी मिलेगा ऑप्शन
Volkswagen ID.3 GTI में कुछ फीचर्स ऑप्शन के तौर पर भी दिए जाएंगे. इनमें पैनोरमिक सनरूफ, स्पोर्ट्स सीट्स के लिए मसाज और मेमोरी फंक्शन, 480-वॉट Harman Kardon साउंड सिस्टम और ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले शामिल हैं.
बाहरी डिवाइस भी कर सकेंगे चार्ज
ID.3 GTI में Vehicle-to-Load यानी V2L फंक्शन भी मिलेगा. इसकी मदद से मालिक एक अडैप्टर के जरिए बाहरी डिवाइस को पावर या चार्ज कर सकेंगे. इसके अलावा ऑप्शनल साइकिल कैरियर सेटअप भी उपलब्ध होगा. Volkswagen ने अभी ID.3 GTI की कीमत का खुलासा नहीं किया है. भारत में इस इलेक्ट्रिक हॉट हैच को लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसकी भी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए