आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण में तेजी लायें : डीसी

कोडरमा बाजार : उपायुक्त के रवि कुमार ने मंगलवार को समाज कल्याण विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2012-13 और 13-14 में कई आंगनबाड़ी केंद्र का भवन निर्माण भूमि विवाद तथा अन्य कारणों से लंबित है. डीसी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ यह […]
कोडरमा बाजार : उपायुक्त के रवि कुमार ने मंगलवार को समाज कल्याण विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2012-13 और 13-14 में कई आंगनबाड़ी केंद्र का भवन निर्माण भूमि विवाद तथा अन्य कारणों से लंबित है. डीसी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ यह भी निर्देश दिया कि जिन स्थलों पर भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां से स्थल परिवर्तन कर दूसरे जगह भवन बनायें.
निर्माण कार्य में लगी कार्य एजेंसी लघु सिंचाई विभाग से भी निर्माण कार्य में आ रही दिक्कतों के संबंध में पूछताछ की गयी.इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष में लंबित 31 आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण का भूमि प्रतिवेदन भी संबंधित सीओ से मांगा. डीसी ने डीएसडब्ल्यूओ को निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जानेवाली पोषाहार की राशि समय पर संबंधित केंद्रों की सेविकाओं को दें. किसी भी हाल में पोषाहार प्रभावित न हो. वहीं मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना की धीमी प्रगति पर डीसी ने चिंता जतायी. इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त अभय कुमार सिन्हा, डीएसडब्ल्यूओ मंजू रानी स्वाशी, सीडीपीओ साधना चौधरी के अलावा लघु सिंचाई विभाग के अभियंता व सीओ थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




