डोमचांच में जिंदा जले दो मासूम

Updated at : 24 Jan 2017 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
डोमचांच में जिंदा जले दो मासूम

बगड़ो पंचायत के बंसाटांड़ टोला में घटी घटना पुआल में लगी आग ने ली दो बच्चों की जान डोमचांच : प्रखंड के बगड़ो पंचायत के बंसाटांड़ टोला में सोमवार को दो मासूम आग में जिंदा जल गये. घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी. यह घटना पुआल में लगी आग से हुई. मृतकों में […]

विज्ञापन
बगड़ो पंचायत के बंसाटांड़ टोला में घटी घटना
पुआल में लगी आग ने ली दो बच्चों की जान
डोमचांच : प्रखंड के बगड़ो पंचायत के बंसाटांड़ टोला में सोमवार को दो मासूम आग में जिंदा जल गये. घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी. यह घटना पुआल में लगी आग से हुई. मृतकों में चार वर्षीय रौशन प्रवीण (पिता- निजाम अंसारी) और पांच वर्षीय आमीन अंसारी (पिता- मोबिन अंसारी) शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार दोपहर में दोनों बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे. इस दौरान दो बजे पुआल वाले जगह पर खेलने पहुंच गये. इसके बाद पुआल में आग लग गयी और दोनों आग की चपेट में आ गये. लोगों ने आग लगी देख बुझाना शुरू किया, तो देखा की दो बच्चे इसमें झुलस गये हैं. स्थानीय ग्रामीण सेराज अंसारी व उलफत अंसारी ने बच्चों को आग से निकाला, पर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.
समाचार लिखे जाने तक अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना से बंसाटांड़ में शोक की लहर है. दो बच्चों की मौत की सूचना मिलने के बाद डोमचांच थाना प्रभारी राजीव प्रकाश, मुखिया द्वारिका साव घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola