भाईचारा व प्रेम का संदेश देता है क्रिसमस

Updated at : 24 Dec 2016 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
भाईचारा व प्रेम का संदेश देता है क्रिसमस

कोडरमा : क्रिसमस को लेकर जहां बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है, वहीं जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थान भी क्रिसमस की धूम दिख रही हैं. शुक्रवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में क्रिसमस की धूम रही. बचपन प्ले स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग व नववर्ष के स्वागत को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रचार्या अल्पना तिवारी […]

विज्ञापन
कोडरमा : क्रिसमस को लेकर जहां बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है, वहीं जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थान भी क्रिसमस की धूम दिख रही हैं. शुक्रवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में क्रिसमस की धूम रही.
बचपन प्ले स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग व नववर्ष के स्वागत को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रचार्या अल्पना तिवारी ने यीशु मसीह के जन्म व उनकी जीवनी के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे व प्रेम का संदेश देता है. शिक्षिकाओं ने क्रिसमस कैरोल प्रस्तुत किया. विद्यालय के संस्थापक अरुण मिश्रा, अविनाश सेठ, ग्रिजली विद्यालय की प्रचार्या डाॅ संजीता कुमारी ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी.
बच्चों ने नववर्ष के गाने पर नृत्य कर आनंद उठाया. अंत में सांता क्लाॅज द्वारा बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट व चिप्स दिया गया. इधर, रमेश प्रसाद यादव बीएड काॅलेज में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या सह विभागाध्यक्ष डाॅ लक्ष्मी सरकार ने किया. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने क्रिसमस की बधाई देते हुए प्रभु यीशु के बताये मार्ग पर चलने की अपील की. मौके पर बीएड प्रशिक्षुओं ने समूह गीत के अलावा प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर प्रो संजीव कुमार, प्रो वाल्मीकि पंडित, प्रो राजेश पांडेय, प्रो डाॅ दीपक कुमार समेत प्रशिक्षुओं में विनय कुमार, शिल्पी सिंह, पंकज, शहनाज, राखी, प्रिया, सोनी, प्रियंका, जागृति मौजूद थे.
किड्जी में बच्चों ने मचाया धमाल
झुमरीतिलैया. विशुनपुर रोड स्थित किड्जी प्ले स्कूल में खेल दिवस व क्रिसमस डे मनाया गया. मौके पर जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि व रेणु सिंह, प्रीति सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थीं.
अतिथियों व स्कूल की डायरेक्टर ब्यूटी सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उदघाटन किया. इसके बाद बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर अनन्या सिंह व पलक शर्मा ने नृत्य पेश कर मन मोह लिया. मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने कहा कि आज के आधुनिक जीवन में खेल के महत्व के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जीवन में पढ़ाई जितनी जरूरी है, उतना ही खेल भी महत्वपूर्ण है. खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों के लिए दौड़ तथा पजल जोड़ने की प्रतियोगिताएं करायी गयी.
अभिभावकों के बीच दौड़ प्रतियोगिता व म्यूजिकल चेयर रेस आकर्षण का केंद्र रहा. बच्चों बड़ों ने मिल कर जिंगल बेल, जिंगल बेल पर डांस प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि ने सफल बच्चों को सम्मानित किया. शिक्षिक बबिता सिंह ने सांता क्लॉज की वेश में बच्चों को मिठाई व उपहार दिया. मौके पर दौड़ में पीयूष ने प्रथम, विवेक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं पजल गेम में आराध्य तथा आरुषि प्रथम, लाव्या द्वितीय रही. माताओं में पीयूष की मां प्रथम व पलक की मां द्वितीय रही. मौके पर शिक्षिका रिशिता सिंह, अलका सिंह, आलिया व अभिभावकों में प्रियंका विश्वास, नैतिक कुमार सिंह, फूले कुमारी, सोनी देवी, मनीष, परवेज, पंकज, शैलेश कुमार शोलू, अभिषेक रंजन मौजूद थे.
शैमरॉक में क्रिसमस पार्टी: शैमरॉक गुरुकुल में प्री क्रिसमस पार्टी की गयी और बच्चों को पिकनिक के लिए पार्क ले जाया गया. प्रिंसिपल रश्मि प्रवीण बर्णवाल ने बच्चों को परीक्षा में अच्छे नंबर से पास होने पर बधाई देते हुए ठंड की छुट्टियों में घर पर पढ़ने को कहा. पिकनिक के दौरान बच्चों ने झूलों का लुफ्त उठाया. मौके पर जसमीत व जसप्रीत का जन्मदिन भी मनाया गया. मौके पर बच्चों में कीर्ति, नुमान, अतिषा, आर्य, अर्पिता, जय, आराधया, प्रिंस, शैशव, वंशिका, सृष्टि, मुस्कान, वशुंधरा, हरिचंदन, आसिफ, किशु, स्वयं, अनुप्रिया, वंश, नैतिक, वैभव के अलावा शिक्षकों में रानी, सुलागना, वर्षा, निधि, सुरभि और जूही उपस्थित थीं.
कृष्णा निकेतन व एंजेल वेली में भी हुआ कार्यक्रम: शहर के विशुनपुर रोड स्थित कृष्णा निकेतन में क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ. निदेशक सह प्राचार्य राजीव राजवंश ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. बच्चों ने प्रभु यीशु के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. आकर्षक पोशाक में बच्चों ने मस्ती की. प्रार्थना सभा का भी आयोजन हुआ. मौके पर शिक्षक तेज नारायण सिंह, अखिलेश कुमार, कौशल सिंह, सुनीता जोशी, उदय कुमार, राजशेखर, आशा सिंह, सोनी झा, सृष्टि सिंह, पल्लवी, अंजना सिंह व अन्य उपस्थित थे.
कार्यक्रम के बाद स्कूल में शरद ऋतु की छुट्टी की घोषणा की गई. इधर, गुरुद्वारा रोड स्थत एंजल वैली पब्लिक स्कूल में मैरी क्रिसमस व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्राचार्या अंजली सिंह ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कुल 25 बच्चों ने भाग लिया. इसमें ज्ञान श्री प्रथम, स्निगधा द्वीतिय, तनिष्का तृतीय रही. मौके पर शिक्षिका श्वेता कुमारी, अंतरा, नेहा, पूनम, एकता, तन्नु, गजाला प्रवीण, श्वेता छाबडा मौजूद थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola