सभी को मिलेगा सरकारी योजना का लाभ

Updated at : 22 Dec 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
सभी को मिलेगा सरकारी योजना का लाभ

डोमचांच : प्रखंड के अलग-अलग जगहों पर बुधवार को गरीबों व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव ने बंगाय कला स्थित अपने आवास पर असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. प्रमुख ने कहा कि सरकारी योजना का लाभ हर तबके के लोगों को दिया जायेगा. मौके […]

विज्ञापन
डोमचांच : प्रखंड के अलग-अलग जगहों पर बुधवार को गरीबों व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव ने बंगाय कला स्थित अपने आवास पर असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. प्रमुख ने कहा कि सरकारी योजना का लाभ हर तबके के लोगों को दिया जायेगा. मौके पर रामलाल सिंह, बनवारी यादव, भागी सिंह, मोहन सिंह, कमलेश यादव, गुड्डू यादव, बैजनाथ यादव, हीरा यादव, संतोष शर्मा, रामू यादव, उमेश यादव, शिवनाथ यादव, अमर दीप यादव, गणेश राम मौजूद थे.
इधर, बेहराडीह पंचायत भवन में समारोह आयोजित कर असहायों व गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि जिप सदस्य शांति प्रिया व विशिष्ट अतिथि मुखिया राजेंद्र मेहता, पंसस निर्भय मेहता ने 120 कंबल का वितरण किया. जिप सदस्य शांति प्रिया ने लोगों को स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान देने को कहा और शौचालय का उपयोग करने लिए लोगों को प्रेरित किया. मौके पर अनिल पासवान, संतोष यादव, संजय यादव, अंजु देवी, रामेश्वर राणा, इमरान अली, संतोषी देवी, संजू देवी, प्रमिला देवी, संतोष शर्मा, गुड़िया देवी, सहोदरी देवी, नंद किशोर मेहता, सुखदेव मेहता, वासुदेव साव मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola