लोगों को बेवकूफ बना रही है सरकार
Updated at : 22 Dec 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : राजद के जिलाध्यक्ष अनवारूल हक ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार द्वारा शुरू किये गये कैशलेस अभियान की खामियां बताते हुए लोगों को बेवकूफ बनाने वाला कदम बताया है. कहा है कि एक तरफ वित्त मंत्री एलान करते हैं कि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल खरीदने पर 0.75 पैसे की […]
विज्ञापन
कोडरमा : राजद के जिलाध्यक्ष अनवारूल हक ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार द्वारा शुरू किये गये कैशलेस अभियान की खामियां बताते हुए लोगों को बेवकूफ बनाने वाला कदम बताया है.
कहा है कि एक तरफ वित्त मंत्री एलान करते हैं कि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल खरीदने पर 0.75 पैसे की छूट दी जायेगी, जब लोग एक हजार का पेट्रोल या डीजल कैशलेस खरीद रहे हैं, तो उनके खाते से 1028 रुपये कट जा रहे हैं. ये पैसे सरचार्ज के नाम पर काट लिये जाते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार आखिर किस तरह की छूट लोगों को दे रही है, इसे स्पष्ट करना चाहिए. उन्होंने कहा कि नोटबंदी अभियान के फ्लाॅप होता देख नरेंद्र मोदी की सरकार ने लोगों के बीच नया सिगुफा कैशलेस व्यवस्था बनाने का छोड़ दिया है. इन दोनों मुद्दों के बीच आम जनता की समस्याएं गौण हो गयी है. जनता की समस्याओं को देखने वाला कोई नहीं है.
स्पोर्टिंग यूनियन की ब्लू टीम जीती : झुमरीतिलैया. कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित रमेश प्रसाद यादव सीनियर अंतर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार का मैच स्पोर्टिंग यूनियन ब्लू बनाम तिलायंस पिंक के बीच खेला गया.
स्पोर्टिंग यूनियन की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 212 रन बनाये. स्पोर्टिंग ब्लू की तरफ से बिट्टू ने 60 रन, हिमांशु ने 57 रन बनाये. जबकि तिलायंस पिंक की ओर राजू ने दो व मिथलेश ने दो विकेट लिये. तिलायंस पिंक की टीम 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 148 रन ही बना पायी. इसमें राजू ने 23, मिथिलेश ने 23 रन का योगदान दिया. अंपायर की भूमिका में रंजीत व शंकर तथा स्कोरर की भूमिका आशीष ने निभायी.
मौके पर केडीसीए के अध्यक्ष सुनील जैन, सचिव प्रदीप छाबड़ा, अमरजीत सिंह छाबड़ा, विमल पचीसिया, वीके गुप्ता, संदीप सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह, शेखर सोनी, जय पांडेय, विपुल पिलानिया, कुंदन राणा, सोनू खान, तहसीन उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




