कोडरमा के दो पूर्व सीओ पर मामला दर्ज

Updated at : 21 Dec 2016 12:25 AM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा के दो पूर्व सीओ पर मामला दर्ज

परिवाद पत्र के आलोक में तिलैया थाना में मामला दर्ज, गलत तरीके से जमीन दाखिल-खारिज करने का आरोप पूर्व सीओ नंद किशोर लाल अभी चतरा में एसडीओ पद पर कार्यरत है झुमरीतिलैया : कोडरमा प्रखंड के दो पूर्व सीओ, अंचल कर्मी समेत अन्य पर मंगलवार को तिलैया थाना में मामला दर्ज कराया गया है. उनके […]

विज्ञापन
परिवाद पत्र के आलोक में तिलैया थाना में मामला दर्ज, गलत तरीके से जमीन दाखिल-खारिज करने का आरोप
पूर्व सीओ नंद किशोर लाल अभी चतरा में एसडीओ पद पर कार्यरत है
झुमरीतिलैया : कोडरमा प्रखंड के दो पूर्व सीओ, अंचल कर्मी समेत अन्य पर मंगलवार को तिलैया थाना में मामला दर्ज कराया गया है. उनके विरुद्ध न्यायालय में दाखिल किये गये परिवाद पत्र के आलोक में केस दर्ज किया गया है.
पूर्व सीओ नंद किशोर लाल व अतुल कुमार समेत अन्य पर गलत तरीके से जमीन की दाखिल खारिज करने का आरोप लगा है. जानकारी के अनुसार तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 निवासी परिवादी वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने अदालत में परिवाद पत्र संख्या 1713/16 दायर किया था.
इसके आलोक में न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देश के बाद दर्ज मामले में राज नीतिन सिंह, मनोज कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, पूर्व सीओ नंद किशोर लाल, अंचल कर्मी आलोक कुमार शर्मा को आरोपी बनाया गया है, जबकि परिवादी वीरेंद्र के ही दूसरे परिवाद पत्र संख्या 1774/16 के आलोक में सच्चितानंद गांधी, अलका केडिया, पूर्व सीओ अतुल कुमार, अंचल कर्मी आलोक कुमार शर्मा को आरोपी बनाया गया है.
थाना प्रभारी महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि परिवाद पत्र के आलोक में दो पूर्व सीओ समेत अन्य लोगों पर मामला दर्ज हुआ है. अब पूरे मामले की जांच की जायेगी. पूर्व सीओ नंद किशोरलाल अभी चतरा में एसडीओ पद पर कार्यरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola