कैशलेस से बढ़ेंगी सुविधाएं व भ्रष्टाचार होगा समाप्त

Updated at : 14 Dec 2016 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
कैशलेस से बढ़ेंगी सुविधाएं व भ्रष्टाचार होगा समाप्त

कोडरमा नगर पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक कोडरमा बाजार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले और कैशलेस की व्यवस्था से आनेवाले दिनों में सुविधाएं बढ़ेगी, तो वहीं भ्रष्टाचार का खात्मा होगा. सोमवार को कोडरमा नगर पंचायत के कार्यकर्ताओं की बैठक में शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन
कोडरमा नगर पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
कोडरमा बाजार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले और कैशलेस की व्यवस्था से आनेवाले दिनों में सुविधाएं बढ़ेगी, तो वहीं भ्रष्टाचार का खात्मा होगा. सोमवार को कोडरमा नगर पंचायत के कार्यकर्ताओं की बैठक में शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के निर्णय से सबसे अधिक परेशान भ्रष्ट और बेइमान लोग हो रहे है, आमलोगों ने इसकी तारीफ की. भले उन्हें कुछ दिनों तक समस्याओं का सामना करना पड़ा.
उन्होंने कैशलेस लेन-देन पर चर्चा करते हुए कहा कि आनेवाले दिनों में इसका दूरगामी परिणाम देखने को मिलेगा और देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ सकेगा. जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, प्रदेश समिति सदस्य रामचंद्र सिंह ने कहा कि कोडरमा जिले में बदलाव दिख रहा है और विकास के हो रहे कामों से विपक्ष को दर्द होने लगा है. यहीं वजह है कि विपक्ष के लोग ओछी राजनीति पर उतर आये हैं. वहीं पार्टी के वरीय नेता साजिद हुसैन लल्लू ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्णय से एक साथ भ्रष्टाचार, आतंकवाद और नक्सलवाद पर चोट पहुंची है. इसका विरोध वहीं कर रहे हैं, जिन्होंने इसको संरक्षण देने का काम किया है.
संचालन शिवेंद्र नारायण ने किया. मौके पर हरिदेव सिंह, विजय यादव, संजीव समीर, देवेंद्र कुमार, पंकज सिंह, बसंत यादव, नवीन सिंह, दयानंद सिंह, विजय सिंह, राजेश सिंह राजू, विनोद कुमार मुन्ना, बालेश्वर राम, प्रो राजेश सिंह, संतोष चंद्रवंशी, अर्जुन राम, सुरेंद्र भारती, रामू यादव, दिलीप भारती, नरेंद्र सिंह, महेश पासवान, पवन यादव, नरेंद्र पाल, धीरज गोस्वामी, प्रभाकर सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय निषाद मौजूद थे.
मंत्री पहुंचीं झंडा चौक, ठेलावालों का लिया हालचाल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola