दो घंटे जाम रहा कोडरमा-गिरिडीह लोकाई मार्ग

Updated at : 26 Oct 2016 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
दो घंटे जाम रहा कोडरमा-गिरिडीह लोकाई मार्ग

कोडरमा बाजार : कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा लोकाई बाइपास रोड के खस्ताहाल होने से आम जीवन प्रभावित है. सड़क की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह कोडरमा-गिरिडीह लोकाई मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया. इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. ग्रामीणों का कहना था कि उक्त मार्ग […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा लोकाई बाइपास रोड के खस्ताहाल होने से आम जीवन प्रभावित है. सड़क की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह कोडरमा-गिरिडीह लोकाई मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया. इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी.
ग्रामीणों का कहना था कि उक्त मार्ग में जगह-जगह पर गड्ढे बन जाने से हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. गड्ढों में धूल भर देने से चारों तरफ धूल उड़ते रहते हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित है.
कई बार उक्त सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर डीसी समेत अन्य जगहों पर आवेदन दिये, मगर कहीं भी सुनवाई नहीं हुई. इस मामले को लेकर 22 अक्तूबर को डीसी को पुनः आवेदन दिये थे, मगर कार्रवाई कुछ नहीं हुई. बाध्य होकर आंदोलन करने पर मजबूर हुए. सूचना पाकर एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार व थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह जाम स्थल पर पहुंचे और शीघ्र ही सड़क मरम्मत का आश्वासन देकर जाम को हटवाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola