गंगा व गोदावरी हाउस ने मैच जीते
Updated at : 24 Oct 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया. मेरिडियन एकेडमी गुमो में सीसीए कार्यक्रम के अंतर्गत इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के चारों हाउस शामिल हुए. प्रतियोगिता का पहला मैच गंगा व कृष्णा हाउस के बीच खेला गया. इसमें गंगा हाउस ने जीत दर्ज की. दूसरे मैच गोदावरी व कावेरी हाउस के बीच खेला गया, जिसमें गोदावरी […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया. मेरिडियन एकेडमी गुमो में सीसीए कार्यक्रम के अंतर्गत इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के चारों हाउस शामिल हुए. प्रतियोगिता का पहला मैच गंगा व कृष्णा हाउस के बीच खेला गया. इसमें गंगा हाउस ने जीत दर्ज की. दूसरे मैच गोदावरी व कावेरी हाउस के बीच खेला गया, जिसमें गोदावरी हाउस ने कावेरी को पराजित किया. फाइनल मैच 28 अक्तूबर को गंगा व गोदावरी हाउस के बीच खेला जायेगा.
मैच रेफरी की भूमिका संजय कुमार व आलोक पटेल ने निभायी. इससे पूर्व प्रतियोगिता का उदघाटन विद्यालय के निदेशक डाॅ एसएन कुमार ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है. इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य सरोज कुमार, कॉर्डिनेटर सुभय कुमार, मंटू लाल शर्मा, मुरारी सिंह, अरुण कुमार, पीयूष कुमार, चंकी पांडेय, कुंदन सिंह, महेंद्र राय, निशा भारती, गायत्री कुमारी, कल्पना सिन्हा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




