रजा क्लब रघुनियाडीह को प्रथम स्थान
Updated at : 15 Oct 2016 7:37 AM (IST)
विज्ञापन

प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाये कई करतब डोमचांच : प्रखंड के खरखार पंचायत के पैसरा में गुरुवार की रात तीजा प्रतियोगिता का आयोजन शाहीन क्लब पैसरा के द्वारा किया गया. उदघाटन खरखार के उपमुखिया बृजकिशोर शर्मा व मो नसीम ने किया. प्रतियोगिता में युवाओं ने हारतअंगेज प्रदर्शन के साथ हीदेश भक्ति का जज्बा पेश किया. […]
विज्ञापन
प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाये कई करतब
डोमचांच : प्रखंड के खरखार पंचायत के पैसरा में गुरुवार की रात तीजा प्रतियोगिता का आयोजन शाहीन क्लब पैसरा के द्वारा किया गया. उदघाटन खरखार के उपमुखिया बृजकिशोर शर्मा व मो नसीम ने किया. प्रतियोगिता में युवाओं ने हारतअंगेज प्रदर्शन के साथ हीदेश भक्ति का जज्बा पेश किया. प्रतियोगिता में अन्य कई क्लबों द्वारा करतब दिखाये गये.
प्रतियोगिता में दबंग क्लब हिरोडीह, आजाद क्लब भंडरवा, जलजला क्लब असनाबाद, मुस्कान क्लब धूमाडीह, रजा स्पोर्टिंग क्लब रघुनियाडीह, स्टार क्लब बाराडीह, धुआंधार क्लब गोलवा ढाब, न्यू स्मार्ट क्लब मझंगावा, स्टार क्लब बच्छेडीह, हसनैन क्लब नयीटांड़, हुसैनी क्लब कोनारडीह समेत कई टीमें शामिल हुई. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रजा क्लब रघुनियाडीह, द्वितीय स्थान हसनैन क्लब नयीटांड़ व तृतीय स्थान दबंग क्लब हीरोडीह को मिला. कार्यक्रम को ताज अहमद, छोटेलाल ठाकुर, नसीम, शहादत, कलीम, इलाही, निजाम, मकसुद, महताब आलम, साजिद, असगर, जमाल, इलियास, आफताब, वारिश, आरिफ, शाहरूख, अख्तर आदि ने सफल बनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




