नगर पर्षद कर्मियों का धरना

Updated at : 04 Oct 2016 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
नगर पर्षद कर्मियों का धरना

झुमरीतिलैया : झारखंड लोकल बॉडिज इंप्लाइज फेडरेशन के तत्वावधान में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे नगर पर्षद कर्मियों ने सोमवार को झंडा चौक पर धरना प्रदर्शन किया. अध्यक्षता फेडरेशन के जिला महासचिव संतोष कुमार पांडेय व संचालन झारखंड मजदूर मोरचा के जिलाध्यक्ष सत्यदेव राय ने किया. मुख्य अतिथि राज्याध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : झारखंड लोकल बॉडिज इंप्लाइज फेडरेशन के तत्वावधान में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे नगर पर्षद कर्मियों ने सोमवार को झंडा चौक पर धरना प्रदर्शन किया. अध्यक्षता फेडरेशन के जिला महासचिव संतोष कुमार पांडेय व संचालन झारखंड मजदूर मोरचा के जिलाध्यक्ष सत्यदेव राय ने किया. मुख्य अतिथि राज्याध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सरकार जब तक हमारी पांच सूत्री मांगों को नहीं मानती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगा. दुर्गापूजा व मुहर्रम के त्योहार के मद्देनजर नगर पर्षद के सफाई कर्मी काला बिल्ला लगाकर पूजा पंडालों व सड़क की सफाई श्रमदान के तहत करेंगे. विशिष्ट अतिथि उप महामंत्री मृत्युंजय सिंह ने कहा कि सरकार हमारी मांगे मानें.
जिलाध्यक्ष सत्यदेव राय ने कहा कि सरकार का ध्यान कर्मचारियों पर नहीं है. मौके पर रूपेश कुमार सिन्हा, रामानुज सिंह, इंद्रदेव यादव, सुधीर राम, महादेव राम, पिंकी देवी, चंचला देवी, शिव कुमार, रविशंकर, रघुनंदन विश्वकर्मा, कृपाल सिंह, नागरिक अधिकार समिति के अध्यक्ष प्रेम पांडेय, झामुमो केंद्रीय सदस्य संजय पांडेय, नगर पर्षद के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, पार्षद नीरज कर्ण, नीलम पासवान, पार्वती देवी ,बसंत सिंह, घनश्याम तुरी, विशाल सिंह, बाल गोविंद मोदी, दिलीप वर्मा, राजू यादव, प्रेम प्रकाश, नवीन जैन, राजद नेता बंधन यादव मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola