हड़ताल से स्कूल में लटके ताले, बरामदे में पढ़ रहे बच्चे

Updated at : 01 Oct 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
हड़ताल से स्कूल में लटके ताले, बरामदे में पढ़ रहे बच्चे

झुमरीतिलैया : नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच स्थित तिलेटांड़ उत्क्रमित विद्यालय में ताला लटके से विद्यार्थियों को बरामदे में पढ़ना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि इस विद्यालय में दो पारा शिक्षक कार्यरत है, जिनके भरोसे विद्यालय चलता था. मगर उनके हड़ताल पर चले जाने से विद्यालय बंद हो गया था. विभाग ने […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच स्थित तिलेटांड़ उत्क्रमित विद्यालय में ताला लटके से विद्यार्थियों को बरामदे में पढ़ना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि इस विद्यालय में दो पारा शिक्षक कार्यरत है, जिनके भरोसे विद्यालय चलता था. मगर उनके हड़ताल पर चले जाने से विद्यालय बंद हो गया था.
विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में एक शिक्षिका स्मिता कुमारी वर्णवाल को यहां प्रतिनियुक्त किया. मगर चाबी नहीं होने के कारण वह विद्यालय के बच्चों को बरामदे में ही पढ़ा रही है. शिक्षिका ने बताया कि वह 26 सितंबर से यहां प्रतिनियुक्त है, मगर विद्यालय की चाबी नहीं होने से बच्चों को बरामदे में पढ़ा रही हूं. इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों व पदाधिकारियों को दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola