जिप सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला

Updated at : 01 Oct 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
जिप सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला

कोडरमा. जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता के नेतृत्व में जिप सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसपी जी क्रांति कुमार से मिल ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में पीएचइडी के जेइ सुनील कुमार व कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार द्वारा जिप सदस्य शांति प्रिया व उनके पति संजय पासवान, रिश्तेदार आदर्श पासवान पर किये गये मुकदमा को वापस लेने की […]

विज्ञापन
कोडरमा. जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता के नेतृत्व में जिप सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसपी जी क्रांति कुमार से मिल ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में पीएचइडी के जेइ सुनील कुमार व कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार द्वारा जिप सदस्य शांति प्रिया व उनके पति संजय पासवान, रिश्तेदार आदर्श पासवान पर किये गये मुकदमा को वापस लेने की मांग की गयी.
ज्ञापन में कहा गया है कि बेहराडीह उवि में बन रहे जलमीनार में की जा रही अनियमित्ता पर जिप सदस्य शांति प्रिया द्वारा आपत्ति दर्ज करने व प्राक्कलन मांगने पर अभद्र व्यवहार किये जाने के बाद डोमचांच थाना परिसर में कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थित में आपसी समझौता होने के बाद झूठा व गलत आरोप लगाकर मुकदमा किया गया है.
इस पर पुलिस अधीक्षक को स्वयं जांच कर सच सामने लाया जाना चाहिए. प्रतिनिधिमंडल में जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, उपाध्यक्ष निर्मला देवी, शांति प्रिया, पवन सिंह, राजकुमार यादव, कैलाश यादव, रेखा देवी, अमिता यादव, भुनेश्वर राम, मुनिया देवी शामिल थी. जिप सदस्य शांति प्रिया ने कहा कि समझौता होने के बाद मुकदमा करने का मतलब है कि यह सता पक्ष के दबाव में किया गया है व भ्रष्टाचार में शामिल पदाधिकारियों का मनोबल सत्ताधारी दल के लोग बढ़ा रहे हैं. इधर, जिप सदस्य महादेव राम ने भी शांति प्रिया पर किये गये मुकदमा का विरोध किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola