शराब एक सामाजिक कोढ़

Updated at : 01 Oct 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
शराब एक सामाजिक कोढ़

शराबबंदी अभियान तेज, महिलाओं ने की छापामारी जयनगर : झारखंड राज्य महिला समाज की राज्य संयोजिका सोनिया देवी व भाकपा कोडरमा अंचल मंत्री प्रकाश रजक के नेतृत्व में पुलिस के सहयोग से चुटियारो में शराबबंदी अभियान के तहत महिलाओं ने अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए छापामारी की. इस दौरान कहीं भी शराब बरामद […]

विज्ञापन
शराबबंदी अभियान तेज, महिलाओं ने की छापामारी
जयनगर : झारखंड राज्य महिला समाज की राज्य संयोजिका सोनिया देवी व भाकपा कोडरमा अंचल मंत्री प्रकाश रजक के नेतृत्व में पुलिस के सहयोग से चुटियारो में शराबबंदी अभियान के तहत महिलाओं ने अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए छापामारी की. इस दौरान कहीं भी शराब बरामद नहीं हुआ. मगर पहले से चलनेवाली शराब भट्ठियों के निशान जरूर मिलें.
बुधवार को उत्पाद विभाग ने छापामारी कर इस गांव में नौ शराब की अवैध भट्ठियों को ध्वस्त किया था. अभियान के दौरान सोनिया देवी ने कहा कि शराबबंदी का यह अभियान लगातार जारी रहेगा. महिलाएं इसके लिए संघर्ष जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि शराब एक सामाजिक कोढ़ है. इसकी रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान में ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है.
प्रकाश रजक ने कहा कि शराब सामाजिक बुराई की जड़ है. अभियान में एएसआइ लक्ष्मण गोप, मुनेश महतो, तिरंगा उरांव, राजेश महतो, बसमतिया देवी, बलवा देवी, गीता देवी, उर्मिला देवी, शांति देवी, मंजु देवी, हेमंती देवी, सीता देवी, अंजु देवी, उमा देवी, सरस्वती देवी, प्रमिला देवी, कविता देवी, कलिया देवी समेत कई महिलाएं शामिल थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola