महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जायेगा : कांति
Updated at : 30 Sep 2016 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बजार : दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत सामाजिक गतिशीलता संस्थागत विकास के तहत नगर पंचायत कार्यालय द्वारा स्वयं सहायता समूहों का एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. उदघाटन अध्यक्ष कांति देवी, उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा ने संयुक्त रूप से किया. सेमिनार में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने […]
विज्ञापन
कोडरमा बजार : दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत सामाजिक गतिशीलता संस्थागत विकास के तहत नगर पंचायत कार्यालय द्वारा स्वयं सहायता समूहों का एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. उदघाटन अध्यक्ष कांति देवी, उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा ने संयुक्त रूप से किया.
सेमिनार में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वाबलंबी बनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, ताकि महिलाओं का समूह बना कर उन्हें आर्थिक मजबूती दी जा सके. उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा ने कहा कि योजना के लागू होने से क्षेत्र की महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेगी, बल्कि समय के साथ उन्हें महिला उत्थान कार्यक्रम से भी जोड़ा जायेगा. इसके पूर्व नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम ने योजना की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं का समूह बनाया जायेगा.
उसके बाद महिला समूहों में से कर्मठ महिला को सीआरपी (कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन ) के रूप में चयन किया. श्री राम ने बताया कि सीआरपी के लिए उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष आयु निर्धारित की गयी है. मौके पर सिटी मिशन मैनेजर नीलिमा कुमारी समेत विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




