पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्मदिन मना

Updated at : 29 Sep 2016 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्मदिन मना

कोडरमा : गायत्री शक्ति पीठ झुमरीतिलैया में गायत्री परिवार के संस्थापक वेदी मूर्ति पंडित श्री राम आचार्य का जन्मदिन मनाया गया. कार्यक्रम के पूर्व मंगलवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक अखंड जाप हुआ. संध्या नाद भोग के बाद विराट दीप यज्ञ का आयोजन किया गया. इसमें बालेश्वर साहू व केदार विश्वकर्मा […]

विज्ञापन
कोडरमा : गायत्री शक्ति पीठ झुमरीतिलैया में गायत्री परिवार के संस्थापक वेदी मूर्ति पंडित श्री राम आचार्य का जन्मदिन मनाया गया. कार्यक्रम के पूर्व मंगलवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक अखंड जाप हुआ. संध्या नाद भोग के बाद विराट दीप यज्ञ का आयोजन किया गया. इसमें बालेश्वर साहू व केदार विश्वकर्मा ने वंदना की तथा गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला. मुख्य वक्ता राजेंद्र मिष्टकार ने कहा कि आचार्य का जन्म सन 1911 में हुआ था. वे जन्मजात देश भक्त थे. श्री मिस्टकार ने कहा कि गुरुजी व्यक्ति नहीं विचार थे, वे स्वयं में एक संस्था थे.
उन्होंने चार बार हिमालय का यात्रा की तथा तपस्या से तपो बल प्राप्त किया तथा मथुरा से गायत्री परिवार का शंखनाद छेड़ा. उन्होंने अखंड ज्योति, युग निर्माण, प्रज्ञा अभियान जैसी पत्रिकाओं का प्रकाशन किया. शांति कुंज हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय की स्थापना की. कार्यक्रम का संचालन मुख्य ट्रस्टी अर्जुन राणा तथा धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्टी राजेश कुमार ने किया. यहां एक अक्तूबर को नवरात्र का संकल्प होगा तथा कलश की स्थापना होगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र मोदी, शक्ति कुमार, सुधीश चंद्र वैध, विकास मोदी, कौशल्या देवी, मदन गुप्ता, सीता देवी, विमला देवी, सुमित्रा देवी, राधा देवी, मीना देवी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola