मजदूरों ने चार घंटे खनन कार्य ठप कराया
Updated at : 27 Sep 2016 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार : अशोक परियोजना के कामगारों का आठ माह से लंबित इंसेंटिव भुगतान की मांग को लेकर मजदूरों ने सोमवार को पहली पाली में चार घंटे तक खनन कार्य ठप करा दिया. मजदूरों का कहना था कि दो माह पूर्व पीसीसी की बैठक में एक साल से लंबित इंसेंटिव भुगतान की मांग उठी थी. जिसे […]
विज्ञापन
पिपरवार : अशोक परियोजना के कामगारों का आठ माह से लंबित इंसेंटिव भुगतान की मांग को लेकर मजदूरों ने सोमवार को पहली पाली में चार घंटे तक खनन कार्य ठप करा दिया. मजदूरों का कहना था कि दो माह पूर्व पीसीसी की बैठक में एक साल से लंबित इंसेंटिव भुगतान की मांग उठी थी. जिसे दुर्गापूजा से पहले भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया था. पिछले महीने चार माह का इंसेंटिव भुगतान किया गया. पेमेंट स्लीप में इंसेंटिव की शेष राशि नहीं चढ़ाने के विरोध में काम ठप कराये जाने की बात मजदूरों ने बतायी.
महाप्रबंधक एसएस अहमद की पहल पर श्रमिक प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई. महाप्रबंधक ने बताया कि इंसेंटिव संबंधित फाइल उन तक नहीं पहुंची है. फाइल आने पर भुगतान का आदेश दिया जायेगा. इस संबंध में परियोजना के वरीय कार्मिक अधिकारी को उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. महाप्रबंधक से वार्ता होने के बाद दोपहर 12 बजे मजदूर काम पर गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




