सिलंबम प्रतियोगिता में दो खिलाड़ी सफल

Updated at : 27 Sep 2016 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
सिलंबम प्रतियोगिता में दो खिलाड़ी सफल

झुमरीतिलैया : चौथी राष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर व सीनियर सिलंबम प्रतियोगिता में कोडरमा के दो खिलाड़ी ने झारखंड से शामिल हुए थे. प्रतियोगिता बिहार के पटना स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित की गयी थी. प्रतियोगिता में जिले के वासिम वारसी ने तीन स्पर्धा में भाग लिये थे. सिंगल स्टिक, डबल स्टिक और स्टिक फाइट […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : चौथी राष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर व सीनियर सिलंबम प्रतियोगिता में कोडरमा के दो खिलाड़ी ने झारखंड से शामिल हुए थे. प्रतियोगिता बिहार के पटना स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित की गयी थी. प्रतियोगिता में जिले के वासिम वारसी ने तीन स्पर्धा में भाग लिये थे. सिंगल स्टिक, डबल स्टिक और स्टिक फाइट उन्होंने तीनों स्पर्धा में झारखंड के लिए कांस्य पदक प्राप्त किया. वहीं समीर कुरैशी ने दो स्पर्धा में झारखंड की ओर से खेला था.
तलवार में स्वर्ण तथा स्टिक फाइट में रजत पदक प्राप्त किया. पदक विजेताओं को कोडरमा जिला सिलंबम संघ के सचिव अनिल सिंह, जिला खेल पदाधिकारी आनंदी पांडेय, सीएच उवि के प्राचार्य कार्तिक तिवारी व कोडरमा जिला सिलंबम संघ के संयुक्त सचिव सह मुख्य प्रशिक्षक आकाश सेठ ने बधाई देते हए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola