दीनदयाल के आदर्शों को अपनायें

Updated at : 26 Sep 2016 2:43 AM (IST)
विज्ञापन
दीनदयाल के आदर्शों को अपनायें

कोडरमा बाजार : डरमा नगर भाजपा के अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष की जयंती मनायी गयी. मौके पर श्री गुतुल ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. साथ ही उड़ी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : डरमा नगर भाजपा के अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष की जयंती मनायी गयी. मौके पर श्री गुतुल ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. साथ ही उड़ी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल जाकर रक्तदान किया. रक्तदान करनेवालों जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल, सांसद प्रतिनिधि रामंचद्र सिंह, वरीय नेता बीरेंद्र सिंह, साजिद हुसैन लल्लू, विनोद कुमार साव, सुजीत कुमार सिन्हा, विजय निषाद,मनोज साव आदि के नाम शामिल हैं.
मौके पर रवि मोदी, प्रकाश राम, अनूप जोशी, हरिदेव सिंह, विजय सिंह, रघुवीर सिंह, विश्वनाथ सिंह, अजय पांडेय, देवेंद्र कुमार, रविशंकर, जाहिद हुसैन, राजेश सिंह, गणेश राम, शंकर कुमार सिंह, नवीन लाल, सुरेंद्र कुमार, रूपेश कुमार, सौरव कुमार, गौरव वर्मा, अमित कुमार मौजूद थे.
झुमरीतिलैया . भाजपा नगर मंडल ने पुराना सीडी भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष देव नारायण मोदी व संचालन नगर महामंत्री किशोर पंडित ने किया. मौके पर जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह व जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर प्रसाद आदि ने पंडित जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके एकात्मक मानववाद का अनुकरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चल रहे है.
मौके पर डाॅ नरेश पंडित, रमेश हर्षधर, राजकिशोर प्रसाद, मानिक चंद सेठ, किशोर कुमार, पिंटू शर्मा, विनोद विवेक, त्रिवेणी पांडेय, लीना देवी, किसुन यादव, अजय झा, अजीत कुमार, ईश्वर दयाल, बद्रीलाल वर्णवाल, जाहिर अंसारी, अजय मिश्रा, सत्येंद्र पांडेय, अनिल सिंह, सतीश प्रसाद, गणेश सिंह, नरेश सिंह, अजय मोदी, राजू भदानी, चंद्रशेखर जोशी, अनिरुद्ध प्रसाद चक्रम, मुरलीधर वर्णवाल, जयप्रकाश वर्णवाल आदि मौजूद थे. इधर, कोडरमा प्रखंड भाजपा ने भी इंदरवा देहाती स्कूल में प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पंडित जी की जयंती मनायी. संचालन महामंत्री मुकेश मंडल ने किया. मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बैजनाथ यादव, जिला विधायक प्रतिनिधि छट्टू राम पंडित, राजकुमार यादव, सुधीर यादव, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि सुरेश यादव, बीरेंद्र यादव, सुनील पंडित मौजूद थे.
डोमचांच. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 100वीं जयती मनायी गयी. मौके पर उपस्थित लोगो ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के तसवीर पर माल्यार्पण किया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्मक मानववाद के रूप में उन्होंने एक नया दर्शन दिया. पंडित उपाध्याय के बताये मार्गों पर चलने का निर्णय लिया गया. भाजपा जिला उपाध्यक्ष संगीता सिंहा, भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद वर्मा, प्रखंड महामंत्री प्रभाकर लाल रावत, सांसद प्रतिनिधि भरत नारायण मेहता, रौशन सिंहा, महेंद्र यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रमेश्वर यादव, सुरेश विश्वकर्मा, अशोक पंडित, अनिल पांडेय, अजय पांडेय, अशोक मेहता मौजूद थे.
मरकच्चो. प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी.भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गयी. संचालन सांसद प्रतिनिधि रवींद्र पांडेय ने किया. मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी तसवीर पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि पोखराज गुप्ता, मुखिया सुरेंद्र यादव, सदानंद वर्मा, मनोज पासवान, रवि सिंह, पोखराज साव, भूषण मोदी, सतीश सिंह, सकलदेव सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष डाॅ कार्तिक साव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola