अरुण, जयदेव व प्रदीप संरक्षक बने

Updated at : 26 Sep 2016 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
अरुण, जयदेव व प्रदीप संरक्षक बने

शहर में व्याप्त समस्याओं व जनप्रतिनिधियों के रवैये से लोग परेशान नागरिक संघर्ष समिति का किया गठन झुमरीतिलैया : हर में व्याप्त समस्याओं पानी, बिजली, नाली, सड़क व होल्डिंग टैक्स में की गयी बढ़ोतरी व चुने गये जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैये से आक्रोशित नगर के लोगों ने नागरिक संघर्ष समिति का गठन कर समिति के […]

विज्ञापन
शहर में व्याप्त समस्याओं व जनप्रतिनिधियों के रवैये से लोग परेशान
नागरिक संघर्ष समिति का किया गठन
झुमरीतिलैया : हर में व्याप्त समस्याओं पानी, बिजली, नाली, सड़क व होल्डिंग टैक्स में की गयी बढ़ोतरी व चुने गये जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैये से आक्रोशित नगर के लोगों ने नागरिक संघर्ष समिति का गठन कर समिति के बैनर तले उपरोक्त समस्याओं के खिलाफ संघर्ष करने की घोषणा की. गठित समिति के संरक्षक अरुण सूद, जयदेव चौधरी, प्रदीप सिंह बनाये गये.
वहीं अध्यक्ष प्रेम पांडेय, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, उत्तम दास पाल, दिलीप पंडित, राजेंद्र यादव, सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव, सह सचिव दामोदर यादव, विशेश्वर चौधरी, बीरेंद्र चौधरी, राम कुमार पांडेय तथा कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा बनाये गये. मौके पर अध्यक्ष प्रेम कुमार पांडेय ने कहा कि नरेश नगर, असना इंदरवा, यदुटांड़, मडुआटांड़ समेत कई क्षेत्रों में अभी भी बांस के खंभे पर बिजली का कनेक्शन दूर तक ले जाया गया है.
इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के विद्युतीकरण की बात करती है. जबकि शहर का यह हाल है. नगर पर्षद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नाली का गंदा पानी सड़कों पर बहना आम बात है. इसके खिलाफ समिति के बैनर तले नागरिकों के सहयोग से आंदोलन किया जायेगा. मौके पर मनोज सहाय पिंकू, अरुण साव, प्रभात राम, सुरेश प्रजापति, अजय शर्मा, दीपक विश्वकर्मा, राजेंद्र मांझी, विकास गुप्ता, महेश मोदी, राजू भुइयां मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola