डंडाडीह में डायरिया का प्रकोप

Updated at : 23 Sep 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
डंडाडीह में डायरिया का प्रकोप

आधा दर्जन लोग बीमार, पीएचसी में चल रहा इलाज जयनगर : प्रखंड के ग्राम पंचायत डंडाडीह में इन दिनों डायरिया का प्रकोप है. डायरिया से गांव के दर्जनों लोग पीड़ित हैं. इस गांव के सात डायरिया पीड़ितों को गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. इसमें 42 वर्षीय जवाहर राणा, 60 वर्षीय फुलमती […]

विज्ञापन
आधा दर्जन लोग बीमार, पीएचसी में चल रहा इलाज
जयनगर : प्रखंड के ग्राम पंचायत डंडाडीह में इन दिनों डायरिया का प्रकोप है. डायरिया से गांव के दर्जनों लोग पीड़ित हैं. इस गांव के सात डायरिया पीड़ितों को गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. इसमें 42 वर्षीय जवाहर राणा, 60 वर्षीय फुलमती देवी, 15 वर्षीय शीला कुमारी, 32 वर्षीय पूनम देवी, 35 वर्षीय किरण देवी, 28 वर्षीय सुनीता देवी, 42 वर्षीय उर्मिला देवी व नौ वर्षीय निशा कुमारी शामिल हैं. पीड़ितों को मुखिया अशोक यादव व समाजसेवी शंकर यादव ने पीएचसी में भरती कराया. स्वास्थ्य केंद्र में डाॅ दिवाकर, जेएनएम प्रदीप कुमार समेत स्वास्थ्य कर्मी इन मरीजों का इलाज कर रहे हैं. फिलहाल इन लोगों को स्लाइन चढ़ाया जा रहा है. सभी की स्थिति नियंत्रण में है.
पंचायत के मुखिया अशोक यादव व पंसस महावीर यादव ने डंडाडीह में शिविर लगाकर डायरिया पीड़ितों का इलाज करने की मांग की है. उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की है कि साफ व स्वच्छ रहें. अपने आसपास के माहौल को साफ-सुथरा रखें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola