लाइन होटलों को न हटाया जाये

Updated at : 20 Sep 2016 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
लाइन होटलों को न हटाया जाये

चौपारण. प्रखंड के ग्राम पंचायत चौपारण के जीटी रोड स्थित होटल बहार में रविवार को रोजी रोटी की सवाल को लेकर होटल मालिकों ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक की अध्यक्षता जिप सदस्य रामस्वरूप पासवान ने की. संचालन मुखिया संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव ने किया़ श्री पासवान ने कहा कि जीटी रोड […]

विज्ञापन
चौपारण. प्रखंड के ग्राम पंचायत चौपारण के जीटी रोड स्थित होटल बहार में रविवार को रोजी रोटी की सवाल को लेकर होटल मालिकों ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक की अध्यक्षता जिप सदस्य रामस्वरूप पासवान ने की. संचालन मुखिया संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव ने किया़ श्री पासवान ने कहा कि जीटी रोड किनारे वर्षों से लाईन होटल संचालित है़ खास कर चौपारण के चतरा मोड़ से चोरदाहा तक घने जंगलों से गुजरा जीटी रोड पर आज इन्ही होटल संचालकों के प्रयास से अपराध पर अंकुश लगा है़ पहले इस मार्ग पर बस लूट एवं ट्रक अगवा की घटना होते रहती थी़ जीटी रोड पर दुर्घटना के वक्त भी होटल वालों के महती भूमिका से कई लोगों की जान बच जाती है़ राजदेव यादव ने कहा कि जहां लोग बंजर भूमि पर होटल स्थापित कर लोग रोजी रोटी कर रहे है़
उसे हटाने का प्रयास किया जा रहा है. बैठक में प्रमुख नीलम कुमारी, मुखिया विनोद कुमार सिंह, शौकत खान, अरविंद कुमार सिन्हा, वीरेंद्र रजक, प्रदीप चंद्रवंशी, होटल मालिक रामभरोसा सिंह, कारू यादव, सत्यानंद यादव, संजय सिंह, सहदेव सिंह, सोले तिवारी, राकेश तिवारी, रामजतन सिंह, किशोर सिंह, फोल्टेन खान, बिजय सिंह, कारू सिंह सहित कई लोग उपस्थित थ़े
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola